{"_id":"56fa88de4f1c1bec33f00296","slug":"new-dm-took-over","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए डीएम ने कार्यभार संभाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए डीएम ने कार्यभार संभाला
ब्यूरो लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 29 Mar 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
कार्यभार ग्रहण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम भावना से कार्य करने पर जोर दिया
कार्यभार लेने से पूर्व कराई स्टांप पेपर की गिनती
नए डीएम आकाशदीप ने मंगलवार को कोषागार पहुंचकर विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार ग्रहण करने से पहले नए डीएम ने वहां मौजूद कर्मचारियों से एक हजार और 400 रुपये के स्टांप पेपर्स की गिनती भी कराई। इसके बाद नए डीएम ने कलक्ट्रेट स्थित सभी कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पटल सहायकों से परिचय प्राप्त कर टीम भावना से कार्य करने पर जोर दिया।
डीएम आकाशदीप सोमवार को लखीमपुर पहुंच गए थे। यहां उन्होंने पीडब्ल्यूडी के गेस्ट हाउस में अधिकारियों से मुलाकात की और जिले की भौगोलिक स्थिति की जानकारी ली। मंगलवार को नए डीएम कोषागार पहुंचे और सुबह 10.55 बजे जिले का कार्यभार ग्रहण किया। डीएम ने करीब आधा घंटा तक वहां रुककर एडीएम एसपी सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंकित अग्रवाल, एसडीएम शादाब असलम, वरिष्ठ कोषाधिकारी संतोष शर्मा, अतिरिक्त एसडीएम पीके सिंह, एएसडीएम पल्लवी मिश्रा समेत अन्य अधिकारियों से कई बिंदुओं पर चर्चा की। कोषागार से निकल कर डीएम अपने दफ्तर पहुंचे, जहां कुछ देर रुकने के बाद उन्होंने कलक्ट्रेट परिसर स्थित अभिलेखागार, ई गर्वनेंस, दैवीय आपदा, डीएम कोर्ट, एडीएम और एसडीएम दफ्तर, चकबंदी कोर्ट, पृूर्ति कार्यालय, निर्वाचन कार्यालय समेत कई दफ्तरों का निरीक्षण किया। डीएम ने कहा कि सभी को टीम भावना से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जिले के पात्र लोगों तक पहुंचाना हैं।
...और आनन-फानन में उतारी गई नेमप्लेट
डीएम दफ्तर में पूर्व डीएम किंजल सिंह की ही नेमप्लेट लगी हुई थी। इस बीच डीएम दफ्तर के कर्मचारियों को जब नए डीएम के कार्यभार ग्रहण करने की जानकारी हुई तो कर्मचारियों ने आनन-फानन में पूर्व डीएम की नेमप्लेट को हटाया। मंगलवार को कलक्ट्रेट परिसर में नए डीएम से मिलने के लिए कई विभागों के अधिकारी जमा थे।