Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   New academic session begins with small steps

Lakhimpur Kheri News: नन्हे कदमों के साथ नए शैक्षिक सत्र का आरंभ

Wed, 01 Apr 2026 11:32 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 01 Apr 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
New academic session begins with small steps
प्राथमिक विद्यालय महाराज नगर में पहले दिन बच्चों को टीका करती प्रधानाचार्य आरती चोपड़ा। संवाद
लखीमपुर खीरी। नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत बुधवार को जिलेभर के परिषदीय और निजी स्कूलों में उत्साह के साथ हुई। बच्चे हंसते-खिलखिलाते स्कूल पहुंचे, जबकि पहली बार आने वाले कुछ बच्चे थोड़े उदास नजर आए। स्कूलों में शिक्षकों ने बच्चों का तिलक लगाकर और फूलों से स्वागत किया।
विज्ञापन

बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि पहले दिन स्कूलों के मुख्य द्वार गुब्बारों और झालरों से सजाए गए थे। सुबह आठ बजे बच्चों का स्वागत कर उन्हें प्रवेश दिया गया। सदर विद्यालय में स्कूल चलो अभियान के तहत भव्य रैली निकाली गई, जिसमें सैकड़ों बच्चों ने भाग लिया। उन्होंने अभिभावकों की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि बच्चों की पढ़ाई में घर का सहयोग भी बेहद जरूरी है। जिले के 3106 परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को किताबें बांटी गईं। बीएसए ने निर्देश दिए कि दो से तीन दिन के भीतर सभी बच्चों को पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध करा दी जाएं।
विज्ञापन

---------
धूमधाम से मना प्रवेश उत्सव
अलीगंज। कंपोजिट विद्यालय पचतौर में स्कूल चलो अभियान के तहत प्रवेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। रैली निकाली गई और बच्चों का रोली टीका कर स्वागत किया गया। विद्यालय को फूल-मालाओं से सजाया गया और बच्चों को मिष्ठान वितरित किया गया। इस दौरान इंचार्ज प्रधानाध्यापक संतोष कुमार वर्मा, द्वारिका प्रसाद शुक्ला, आनंद कुमार, गीतांजलि अग्रवाल, शिल्पी वर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली

धौरहरा/पसगवां। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय धौरहरा में छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। छात्राएं बैनर और स्लोगन लेकर ‘सब पढ़ें, सब बढ़ें’ के नारे लगाती रहीं। इस दौरान वार्डेन गरिमा सिंह, तनुजा पांडे, शिखा अवस्थी, शालिनी सिंह, खुशबू सहित कई लोग मौजूद रहे। पसगवां के पीएम श्री कंपोजिट स्कूल मोहिउद्दीनपुर में नवप्रवेशित बच्चों का तिलक लगाकर और उपहार देकर स्वागत किया गया। प्रधानाध्यापक अवधेश सिंह, शिक्षक विनीत कुमार, विकास मिश्र, पुष्पा देवी, राकेश कुमार और गीता देवी मौजूद रहे। संवाद
----------
केक काटकर किया नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत

सिकंदराबाद। प्राथमिक विद्यालय सेहरूआ में नवप्रवेशित बच्चों के स्वागत के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। बच्चों को केक खिलाकर स्वागत किया गया। विद्यालय को गुब्बारों से सजाया गया, जिससे बच्चों में उत्साह का माहौल रहा। इस दौरान प्रभारी प्रधानाध्यापक अमित कुमार, सहायक अध्यापक तुषिता तिवारी और स्वाति वर्मा मौजूद रहीं। संवाद
-------------
संगोष्ठी के साथ नए सत्र का आगाज

मोहम्मदी। संविलियन विद्यालय बैदा में स्कूल चलो अभियान के तहत शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार रामबालक ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और नियमित उपस्थिति वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्राप्त छात्राओं को प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए। इस दौरान दिलीप यादव, सच्चिदानंद रॉय, शचींद्रनाथ दीक्षित, फरीद अहमद, एआरपी अभिषेक मिश्र सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद
-------------
नन्हे-मुन्नों का जोरदार स्वागत
बेहजम। उच्च प्राथमिक विद्यालय गौरिया में नए सत्र के पहले दिन बच्चों का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी देवेश राय ने बच्चों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक वीरेंद्र कुमार सहित स्टाफ मौजूद रहा। संवाद
-----------
तिलक लगाकर किया स्वागत, निकाली रैली
उचौलिया। नए सत्र के पहले दिन स्कूलों को फूल-मालाओं और गुब्बारों से सजाया गया। बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इस दौरान स्कूल चलो और संचारी रोग जागरूकता रैली भी निकाली गई। बच्चों को नई किताबें भी वितरित की गईं।
----------
प्रार्थना सभा में अखबार पढ़कर दिया ज्ञान

बेलरायां। ग्राम डांगा प्राथमिक विद्यालय में नए सत्र का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर किया गया। बच्चों को तिलक लगाकर स्वागत किया गया और उन्हें बिस्कुट, कॉपी, पेंसिल आदि वितरित किए गए। प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों से समाचार पत्र पढ़वाकर ज्ञानवर्धन कराया गया। संवाद

----------
पहले दिन पांच बच्चों का हुआ नामांकन

मैलानी। प्राथमिक विद्यालय नारंग में नए सत्र के पहले दिन पांच नवप्रवेशी बच्चों का नामांकन किया गया। बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया और उन्हें गुब्बारे व चॉकलेट वितरित किए गए। स्कूल चलो अभियान के तहत रैली भी निकाली गई। इस दौरान प्रधानाध्यापक सुभाष सक्सेना सहित स्टाफ और अभिभावक मौजूद रहे। संवाद

प्राथमिक विद्यालय महाराज नगर में पहले दिन बच्चों को टीका करती प्रधानाचार्य आरती चोपड़ा। संवाद

प्राथमिक विद्यालय महाराज नगर में पहले दिन बच्चों को टीका करती प्रधानाचार्य आरती चोपड़ा। संवाद

प्राथमिक विद्यालय महाराज नगर में पहले दिन बच्चों को टीका करती प्रधानाचार्य आरती चोपड़ा। संवाद

प्राथमिक विद्यालय महाराज नगर में पहले दिन बच्चों को टीका करती प्रधानाचार्य आरती चोपड़ा। संवाद

प्राथमिक विद्यालय महाराज नगर में पहले दिन बच्चों को टीका करती प्रधानाचार्य आरती चोपड़ा। संवाद

प्राथमिक विद्यालय महाराज नगर में पहले दिन बच्चों को टीका करती प्रधानाचार्य आरती चोपड़ा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed