{"_id":"6ac3f25d1ec815d07701c3e6","slug":"neurosurgical-opd-inaugurated-in-district-hospital-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1011-186758-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: जिला अस्पताल में न्यूरोसर्जिकल ओपीडी का हुआ शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: जिला अस्पताल में न्यूरोसर्जिकल ओपीडी का हुआ शुभारंभ
Tue, 06 Oct 2026 12:24 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 06 Oct 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
ओपीडी में मरीजों को देखते डॉ. सिद्धार्थ सिंह। संवाद
लखीमपुर खीरी। मेडिकल कॉलेज अधीन जिला अस्पताल में सोमवार से न्यूरोसर्जिकल ओपीडी की शुरुआत की गई। ओपीडी का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. वाणी गुप्ता की मौजूदगी में डॉ. सिद्धार्थ सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने न्यूरो सर्जरी से संबंधित कई मरीजों को देखा।
प्राचार्य ने बताया कि इस नई पहल का मुख्य उद्देश्य न्यूरोसर्जरी से संबंधित स्वास्थ्य सेवाओं को आम जनमानस के लिए सुलभ बनाना है। जिले एवं आसपास के मरीजों को मस्तिष्क, रीढ़ की हड्डी और तंत्रिका तंत्र से जुड़ी गंभीर बीमारियों के लिए महानगरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। हालांकि यह सेवा अभी सप्ताह में दो दिनों के लिए है।
डॉ. सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि यह सुविधा मरीजों की बेहतर देखभाल एवं स्वास्थ्य सेवा में एक मील का पत्थर साबित होगी। इस दौरान डॉ. अखिलेश वर्मा, डॉ. डी. पुष्कर और बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरपी वर्मा मौजूद रहे।