फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Nepali elephants broke the pumping set, destroyed the ponds lying in the fields.

Lakhimpur Kheri News: आबादी के पास खेत में दो घंटे तक आराम फरमाती रही बाघिन

Tue, 10 Oct 2023 11:26 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Nepali elephants broke the pumping set, destroyed the ponds lying in the fields.
बांकेगंज के इंदिरानगर गांव से सटे खेत में बैठी बा​घिन।
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व बफर जोन की मैलानी रेंज के जंगल के सटे इंदिरानगर गांव के पास दो दिन से एक बाघिन ने डेरा डाला हुआ है। मंगलवार की सुबह बाघिन आकर खेत में बैठ गई। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची और वहां पिंजरा लगवा दिया। पिंजरे में नीलगाय का शव रखा है।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़ने के बावजूद भले ही सैलानियों को बाघ न दिखते हों, लेकिन जंगल के बाहर गांवों के आसपास और खेतों में घूमते बाघों का दिखना आम बात है। बफरजोन मैलानी रेंज के जंगल से सटी पंचायत ग्रंट नंबर तीन के इंदिरानगर गांव में मंगलवार की सुबह एक बाघिन आकर गन्ने के खेत के बाहर बैठ गई। लोगों के शोरगुल के बाद वह गन्ने के खेत में घुस गई। यह देख आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों में भगदड़ मच गई। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। घटना की सूचना पर एसडीओ पलिया मोहम्मद साकिब खान,निघासन मनोज तिवारी, रेंजर अनिल कुमार समेत दुधवा के पशुचिकित्सक डॉ. दया शंकर ने मौके पर पहुंचकर बाघिन की गतिविधियों का जायजा लिया। यहां बता दें कि सोमवार को भी यह बाघिन गन्ने के खेत के बाहर करीब दो घंटे तक बैठी रही थी।
विज्ञापन


मैलानी रेंज के इंदिरानगर गांव के पास दो दिन पहले बाघिन ने एक नीलगाय का शिकार किया है। किए गए शिकार को खाने के लिए वह बार-बार आ रही है। नीलगाय के शव को पिंजरे में रखवाया गया है। ताकि बाघिन को पकड़ा जा सके। निगरानी के लिए गठित वन कर्मियों की टीमों से बाघिन की गतिविधियों पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीणों को सतर्कता बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ललित वर्मा, एफडी, दुधवा टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed