फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Nepali criminal carrying a reward of Rs 1 lakh killed in Delhi

Lakhimpur Kheri News: एक लाख का इनामी नेपाली बदमाश दिल्ली में हुआ ढेर

Wed, 08 Oct 2025 11:43 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 08 Oct 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Nepali criminal carrying a reward of Rs 1 lakh killed in Delhi
धनगढ़ी (नेपाल)। भारतीय शहरों में हत्या, डकैती व चोरी की कई घटनाओं में शामिल एक लाख रुपये का इनामी वांछित नेपाली बदमाश दिल्ली में हुई मुठभेड़ में मारा गया।
विज्ञापन

कैलाली जिला पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, जिले की गोदावरी नगर पालिका वार्ड छह लालपुर गांव निवासी भीम जोरा को सोमवार की रात दिल्ली व गुरुग्राम पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान दिल्ली स्थित आस्था कुंज पार्क में हुई मुठभेड़ में गोली लगी थी। उसकी अस्पताल में मौत होने की सूचना नेपाल पुलिस को दी गई है। गुरुग्राम के एसपी राजेश कुमार फोगट के अनुसार उक्त नेपाली युवक पर भारतीय महानगरों में हत्या, चोरी, डकैती जैसे संगीन अपराध के मुकदमे चल रहे थे और घटनाओं में यह मुख्य योजनाकार व आरोपी भी था, जिसपर पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम रखा था।
विज्ञापन

बीते वर्ष 2024 में दिल्ली के जंगपुरा के डाॅ. योगेश चंद्र पौल की हत्या व अक्तूबर में गुरुग्राम सेक्टर- 49 की भाजपा जिला उपाध्यक्ष ममता भारद्वाज के घर से 20 लाख की चोरी में भी यह शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी की घटना में सहयोगी के पकड़े जाने के बाद इसका नाम मुख्य योजनाकार के रूप में सामने आया था। सन् 2014 में सूरत, सन् 2022 में कर्नाटक और गाजियाबाद में कई मामलों में यह वांछित अभियुक्त था और काफी समय से फरार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस से हुई मुठभेड़ में उसको गोली लगी थी और ट्राॅमा सेंटर ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। मुठभेड़ के दौरान उसका एक साथी भी था जो बचकर भागने में सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed