फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Nepalese youth arrested with brown sugar

Lakhimpur Kheri News: ब्राउन शुगर के साथ नेपाल का युवक गिरफ्तार

Sat, 24 May 2025 10:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Nepalese youth arrested with brown sugar
गौरीफंटा में ब्राउन शुगर संग पकड़ा गया अ​भियुक्त। स्रोत पुलिस
गौरीफंटा। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी व कोतवाली गौरीफंटा पुलिस ने संयुक्त चेकिंग के दौरान एक नेपाली युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से ब्राउन शुगर बरामद की गई है। उक्त ब्राउन शुगर वह पलिया से खरीदकर नेपाल बिक्री करने ले जा रहा था। एसएसबी ने कागजी कार्रवाई के बाद युवक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इसके बाद पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत युवक का चालान किया है।
विज्ञापन


39वीं वाहिनी के गौरीफंटा एसएसबी सहायक कमांडेंट मनफूल खान ने बताया कि शुक्रवार देर शाम वह कोतवाली गौरीफंटा कोतवाल सतीश चंद्र के साथ संयुक्त रूप से डिगनिया तिराहे के पास चेकिंग कर रहे थे। इस बीच पलिया की तरफ से आ रहे एक नेपाली युवक को रोका और शक होने पर उसकी तलाशी ली। तलाशी में युवक की दाहिनी जेब से एक पॉलीथिन में छह ग्राम 64 मिलीग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई।
विज्ञापन

पूछताछ में युवक ने अपना नाम अनिल चौधरी निवासी वार्ड पांच तारानगर धनगढ़ी, नेपाल बताया। साथ ही बताया कि वह पलिया से उक्त ब्राउन शुगर किसी से खरीदकर लाया था और उसको नेपाल में ले जाकर बेचना था। शनिवार को पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए युवक का चालान किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed