फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Nepalese elephant destroying the crops of farmers in Dudhwa

Lakhimpur Kheri: दुधवा के जंगल में पहुंचा नेपाली हाथियों का एक और झुंड, दो टस्कर हाथी भी शामिल

Sun, 28 May 2023 05:28 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 28 May 2023 05:28 PM IST
सार

दुधवा के जंगल में नेपाली हाथियों की आमद है। हाथियों की होने वाली गणना में भी यह मुश्किल पैदा कर रहे हैं। रविवार को दुधवा के दक्षिण सोनार पुर रेंज के वाटरहोल के पास नेपाली हाथियों के मस्ती करते देखा गया। 

विज्ञापन
Nepalese elephant destroying the crops of farmers in Dudhwa
दुधवा के जंगल में नेपाली हाथी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेपाल के शुक्ला फाटा नेशनल पार्क से निकल कर हाथियों का एक और दल शनिवार शाम दुधवा नेशनल पार्क के दक्षिण सोनारीपुर रेंज में पहुंच गया है। इस दल में 20 से 25 हाथियों के होने का अनुमान है। इसमें दो टस्कर हाथी और उनके बच्चे भी शामिल हैं।

विज्ञापन


दक्षिण सोनारीपुर रेंज के डिप्टी रेंजर सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में गश्त कर रही वन कर्मियों की टीम को एसडी सिंह रोड स्थित वाटरहोल में जंगली हाथियों का झुंड दिखाई दिया। वन कर्मियों के मुताबिक इस दल में शामिल टस्कर समेत हाथी और उनके बच्चे वाटरहोल में पानी पीते और जलक्रीड़ा करते नजर आए। 
विज्ञापन


दुधवा टाइगर रिजर्व के अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक / एफडी बी प्रभाकर ने दुधवा के जंगल में नेपाली हाथियों के एक और झुंड आने की पुष्टि करते हुए बताया कि इस दल में 20 से 25 हाथी और उनके बच्चे शामिल हैं। ये हाथी दक्षिण सोनारीपुर रेंज के एसडी सिंह रोड किनारे वॉटरहोल से सटे जंगल में डेरा डाले हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को गश्ती टीम को हाथियों का झुंड वाटरहोल के आसपास विचरण करता दिखाई दिया है। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह पहले नेपाली हाथियों का एक दल दक्षिण सोनारीपुर रेंज के इसी क्षेत्र में विचरण करते दिखाई दिया था। इसके अलावा हाल ही कतर्निया घाट वन्यजीव विहार में जंगली हाथियों का एक झुंड विचरण करता नजर आ रहा है। 

शनिवार को दक्षिण सोनारीपुर रेंज में विचरण करते दिखे हाथियों को मिलाकर दुधवा टाइगर रिजर्व में हाथियों के तीन झुंड हैं। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि मौजूदा समय में दुधवा और कतर्निया घाट वन्यजीव विहार जंगल में तीन अलग-अलग झुंडों में शामिल 100 से अधिक नेपाली हाथियों का दल विचरण कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed