{"_id":"6a1dc4f1eee47a783c03369c","slug":"nepal-student-union-protests-against-balens-statement-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-176516-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल : बालेन के बयान पर विद्यार्थी यूनियन का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल : बालेन के बयान पर विद्यार्थी यूनियन का प्रदर्शन
Mon, 01 Jun 2026 11:14 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 01 Jun 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
धनगढ़ी में नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन का फोटो जलाते हुए एमाले कार्यकर्ता। स्रोत: सोशल मीडिया
धनगढ़ी (नेपाल)। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह उर्फ बालेन के एक बयान के विरोध में अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र विद्यार्थी यूनियन ने धनगढ़ी में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया और उनका फोटो जलाकर विरोध जताया।
बताया गया कि संसद सत्र में संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने भारत-नेपाल सीमा से जुड़े मुद्दों पर बयान दिया था। इसके विरोध में नेकपा एमाले समर्थित अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र विद्यार्थी यूनियन के कार्यकर्ताओं ने कैलाली जिला अध्यक्ष कुबेर खड़का के नेतृत्व में पीपल चौतरा से जेनजी चौक तक जुलूस निकाला।
प्रदर्शन में केंद्रीय अध्यक्ष दीपक धामी, सुदूर पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष मनोजराज राई समेत 30-35 कार्यकर्ता शामिल रहे। जेनजी चौक पर सभा कर प्रधानमंत्री के बयान का विरोध किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने रोष व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह उर्फ बालेन का फोटो भी जलाया।