फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Nepal's wild elephants reached the buffer zone from Kishanpur Sanctuary

किशनपुर सेंक्चुरी से बफरजोन में पहुंचे नेपाल के जंगली हाथी

Thu, 29 Jul 2021 12:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Nepal's wild elephants reached the buffer zone from Kishanpur Sanctuary
भीरा रेंज जंगल से सटे छैरासी गांव के खेतों में पहुंचाया नुकसान
विज्ञापन

भीरा-कुकरा रोड पारकर हाथियों ने चक बीट में डाला डेरा
बांकेगंज। नेपाल से आए जंगली हाथी किशनपुर सेंक्चुरी से फिर बफरजोन के भीरा रेंज में आ पहुंचे हैं। बुधवार को हाथियों ने भीरा-कुकरा रोड पारकर चक बीट जंगल में डेरा डाल दिया है।
नेपाल से आए जंगली हाथी उन्हीं रास्तों से उन्हीं जगहों पर जा रहे हैं, जहां वे पिछली बार आते-जाते रहे हैं। मंगलवार को दिन भर किशनपुर सेंक्चुरी में रहने के बाद यह हाथी रात में जंगल के अंदर ही अंदर चलकर दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन की छैरासी बीट में आ गए हैं। जहां इन्होंने जंगल से सटे छैरासी गांव के खेतों में पहुंचकर कई किसानों की धान और गन्ने की फसलों को रौंद डाला।
विज्ञापन

निगरानी टीमों के मुताबिक, बुधवार सवेरे यह हाथी भीरा-कुकरा रोड पारकर चक बीट में पहुंच गए। डीटीआर बफरजोन के डीडी डॉ. अनिल कुमार पटेल ने बताया कि मंगलवार की रात हाथी किशनपुर सेंक्चुरी से चलकर जंगल के अंदर ही अंदर भीरा रेंज की छैरासी बीट में पहुंचे। जहां छैरासी गांव के किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया है। इसके बाद बुधवार सवेरे हाथियों ने चक बीट में आकर डेरा डाल दिया है। इनकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed