{"_id":"6a2d97ac3f615a2cbf0773f4","slug":"nepal-forest-land-freed-from-encroachment-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-177492-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल : जंगल की जमीन अतिक्रमणमुक्त कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल : जंगल की जमीन अतिक्रमणमुक्त कराई
Sat, 13 Jun 2026 11:17 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 13 Jun 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
कैलाली जिले के वन क्षेत्र में अतिक्रमण हटाती जेसीबी। स्रोत: सोशल मीडिया
धनगढ़ी (नेपाल)। कैलाली जिले की गोदावरी नगर पालिका क्षेत्र में वन भूमि और राजमार्ग किनारे किए गए अतिक्रमण पर कार्रवाई करते हुए कैलाली डिवीजन वन कार्यालय की टीम ने 47 कच्चे और झोंपड़ीनुमा घर जेसीबी से ध्वस्त कर दिए।
कैलाली जिला वरिष्ठ डिवीजन वनाधिकारी रामबिचारी ठाकुर ने बताया कि जिला डिवीजन वन कार्यालय के रेंजर जीवक्ष यादव के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। गोदावरी नगर पालिका के भीमदत्त राजमार्ग स्थित भयागुते पानी, बास्पानी और आसपास के वन क्षेत्र में लोग वर्षों से अतिक्रमण कर झोंपड़ियां व अन्य निर्माण कर रह रहे थे। अतिक्रमण हटाने के लिए 47 घरों को नोटिस जारी किए गए थे। इसके बावजूद कब्जा न हटाने पर शुक्रवार को जेसीबी चलाकर अतिक्रमण हटाया गया।