फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Need to revise syllabus and strengthen concepts in Biology

Lakhimpur Kheri News: जीव विज्ञान में पाठ्यवस्तु दोहराने और अवधारणाएं मजबूत करने की जरूरत

Tue, 06 Feb 2024 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Need to revise syllabus and strengthen concepts in Biology
शहनवाज अनीस
लखीमपुर खीरी। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। विद्यार्थी तैयारियों में जुटे हैं। अक्सर विद्यार्थी जीवविज्ञान के प्रश्नपत्र को हल करने में मामूली सी गलतियां कर देते हैं। इससे उनके अंक कट जाते हैं। विद्यार्थियों को जीवविज्ञान में डायग्राम समझना बहुत जरूरी है। डायग्राम को अच्छे से समझकर याद करना चाहिए। साथ ही बेहतर नंबर लाने के लिए दो-तीन साल के अनसॉल्व्ड पेपर से अभ्यास करें।
विज्ञापन

जीव विज्ञान का प्रश्नपत्र हल करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। परीक्षा में विद्यार्थी कैसे अच्छे नंबर हासिल कर सकते हैं, इसके लिए युवराज दत्त महाविद्यालय के अध्यापक शहनवाज अनीस ने कई मंत्र दिए है। उनका कहना है कि अच्छे अंकों के लिए कम से कम तीन सालों के अनसॉल्व्ड पेपर हल करने चाहिए। रटने के बजाए लिखने का अभ्यास करते हुए याद करने का प्रयास किया जाए तो निश्चित तौर पर अच्छे अंक मिलेंगे।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को चाहिए की बहुविकल्पीय प्रश्नों को पहले हल करें। कई बार देखा गया है कि परीक्षार्थी विस्तृत प्रश्नों के उत्तर देने लगते हैं, इससे छोटे प्रश्न छूट जाते हैं, इससे भी नंबर कम हो जाते हैं। जीवविज्ञान की अच्छी तैयारी के लिए शार्टनोट्स जरूर बनाएं। ये परीक्षा के समय काफी मददगार साबित होते हैं। मानव पाचन तंत्र, वहन तंत्र, श्वसन तंत्र, तंत्रिका तंत्र, हार्माेंस आदि पाठ अच्छे से तैयार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बातों का रखें ध्यान
1. बिना कोई तनाव लिए बोर्ड परीक्षा की तैयारी करें।
2. प्रश्नपत्र हाथ में आने के बाद उसे अच्छे से पढ़ें, इसके बाद ही उत्तर दें।
3. प्रश्नपत्र को समय के हिसाब से विभाजित करें।
4. आवश्यकता पड़ने पर चित्र बनाकर उत्तर दें।
5. नया पढ़ने के बजाए पुराने के अभ्यास पर विशेष ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed