फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Navratri: Mother Brahmacharini was worshiped on the second day

नवरात्र : दूसरे दिन पूजी गईं मां ब्रह्मचारिणी

Sat, 09 Oct 2021 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Navratri: Mother Brahmacharini was worshiped on the second day
देवी मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की लाइन।

जयकारों और घंटा-घड़ियाल की ध्वनि से गूंजते रहे देवी मंदिर

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार को भी देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने भगवती के दूसरे स्वरूप देवी के ब्रह्मचारिणी की आराधना की। तमाम लोगों ने हवन पूजन के साथ दुर्गा सप्तशती का पाठ किया।
शहर में स्थित प्राचीन संकटादेवी मंदिर, शीतला देवी मंदिर, वंकटादेवी मंदिर, भुइयां माता मंदिर में शुक्रवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं की लाइनें लगने लगीं। जहां लोगों ने देवी मां के दर्शन किए और फल, मिष्ठान, नारियल, चुनरी आदि सामग्री भगवती को अर्पित की। शुक्रवार को दिनभर देवी मंदिरों में मां के जयकारे और घंटा, घड़ियाल की ध्वनि गूंजती रही।
विज्ञापन

बोझवा गांव में निकाली गई कलश यात्रा

बिजुआ। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन ग्राम पंचायत मटेहिया के बोझवा में महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। शुक्रवार को गांव और आसपास के गांवों की महिलाएं करीब तीन किलोमीटर दूर स्थित शारदा नदी से कलश में जल लेकर स्थापना स्थल पर पहुंची। जहां पुजारी ने मंत्रों के साथ स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का जलाभिषेक कराया। साथ ही देवी जागरण के लिए पंडाल सजाए गए हैं। इसके अलावा भीरा, इटकुटी, भानपुर, बरमबाबा, बिजुआ, गुलरिया, नौसरजोगी, गोंधिया, पहाड़ापुर में देवी जागरण के लिए पंडाल सजाए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed