{"_id":"66fdad02828dd82dfd0e24f4","slug":"navratri-from-today-mothers-court-decorated-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-130281-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: नवरात्र आज से... सज गए मां के दरबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: नवरात्र आज से... सज गए मां के दरबार
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मां दुर्गा की आराधना का पर्व नवरात्र बृहस्पतिवार से शुरू हो रहा है। नवरात्र को लेकर माता के मंदिरों में तैयारी हो चुकी है। मंदिरों को सजाया गया है। श्रद्धालुओं ने घरों में कलश स्थापना की तैयारी पूरी कर ली है।
नवरात्र को लेकर बाजार में भी बुधवार को श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही। पूजन सामग्री के साथ फलाहार भी खरीदा गया। माता के शृंगार की सामग्री भी खरीदी गई। संकटा देवी मंदिर में सभी मूर्तियां सजकर तैयार हैं और दरबार के लिए पंडाल भी तैयार कर लिया गया है। शहर के अन्य मंदिर शीतला देवी, बंकटा देवी व भुइयां माता मंदिर में भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार को बाजार में लोगों ने देवी दुर्गा की मूर्तियां, पूजा के लिए कलश, नारियल, चुनरी, रोली, पान, घी, धूप बत्ती, लौंग, सुपारी, कपूर सहित पूजा में इस्तेमाल होने वाली सभी सामग्री, फूल, और अन्य सजावटी समान खरीदे। इसके अलावा फल, कुट्टू का आटा और मूंगफली के दाने आदि की भी खरीदारी की गई। कुट्टू का आटा 120 रुपये व मूंगफली के दाने 140 रुपये किलो के भाव बिक रहे हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -
मां के इन स्वरूपों की होती है पूजा
शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्माण्डा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी व मां सिद्धिदात्री। इन देवियों की पूजा नवरात्र में अलग-अलग नौ दिन तक होती है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
सेब के भाव हुए कम
15 दिन पहले बाजार में सेब दो सौ रुपये से लेकर के 220 तक बिक रहा था। नवरात्र के समय भाव काफी कम हो गए हैं। इस समय सेब सौ से 120 रुपये तक बिक रहा है। लोग सेब की खरीदारी कर रहे हैं। नवरात्र की वजह से भी बिक्री बढ़ी है। दुकानदार राकेश, मोइनुद्दीन, सलमान आदि ने बताया कि डेंगू, मलेरिया के चलते सेब की मांग बढ़ गई थी और आवक भी कम थी। इधर बाजार में सेब की आवक बढ़ी है, इस कारण भाव कम हुए हैं।