{"_id":"615f4fe08ebc3e62985f6cd4","slug":"navratri-establishment-in-homes-maa-shailputri-worshiped-lakhimpur-news-bly462078128","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र : घरों में हुई घट स्थापना, पूजी गईं मां शैलपुत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र : घरों में हुई घट स्थापना, पूजी गईं मां शैलपुत्री
विज्ञापन
बाकेगंज में मां दुर्गा मूर्ति को अंतिम रूप देता कलाकार।
लखीमपुर खीरी। नवरात्र के पहले दिन देवी मंदिरों में जयकारे गूंजते रहे। कारोना गाइडलाइन के कारण मंदिरों में ज्यादा भीड़ तो नहीं थी, लेकिन श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। बृहस्पतिवार को घरों और मंदिरों में कलश स्थापना के साथ मां शैलपुत्री की आराधना की गई।
शहर के प्रचीन संकटा देवी मंदिर में सुबह से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। पूरे दिन संकटा देवी मंदिर जयकारों से गूंजता रहा। नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं ने उपवास रखा और भगवती की आराधना की। भक्तों ने मां भगवती को फल, फूल, अक्षत, मिष्ठान, श्रंगार आदि अर्पित की। घर-घर हुए हवन पूजन के चलते वातावरण सुगंध से सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने दुर्गा सप्तसती का पाठ भी किया। शहर के प्राचीन शीतला देवी मंदिर, संकटा देवी मंदिर और दूसरे देवी मंदिरों में नवरात्र की धूम रही।
मां ज्वाला की ज्योति से जगमग हुआ वैष्णो दरबार
गोला गोकर्णनाथ। शारदीय नवरात्र के अवसर पर बजाज चीनी मिल की पुरानी कालोनी में भक्तों ने मां वैष्णों का दरबार सजाया। दरबार में हिमांचल प्रदेश के कांगड़ा से मां ज्वाला देवी की ज्योति लाकर स्थापित की गई है। दरबार पहुंचने वाले श्रद्धालु ज्वाला देवी की ज्योति के दर्शन भी कर सकेंगे।
विज्ञापन
आचार्य संतोष द्विवेदी ने बृहस्पतिवार को वैदिक मंत्रोच्चार के के साथ मुख्य यजमान राजीव शुक्ला और पालिका अधयक्ष मीनाक्षी अग्रवाल से पूजन कराया और फिर आरती हुई। पूजन के बाद प्रसाद वितरित किया गया। दोपहर को मुन्नालाल अवस्थी, राजेश शुक्ल, धर्मेंद्र वाजपेई, अमर सिंह, रितेंद्र शुक्ल, अभिषेक वाजपेई, मुन्ना उपाध्याय, उमेश तिवारी, नीटू मिश्रा आदि हिमांचल प्रदेश से ज्वाला देवी की ज्योति लेकर गोला पहुंचे। इसके बाद धूमधाम से ज्योति शोभायात्रा निकाली गई। पूजन के बाद ज्योति को दरबार में स्थापित किया गया। आयोजक अवधेश श्रीवास्तव ने बताया कि दरबार सुबह और शाम को पांच से 10 बजे तक दर्शनार्थ खुलेगा।
इस मौके पर अरविंद पांडे, मयंक दीक्षित, बाल कृष्ण मिश्र, सुधीर अवस्थी, पीयूष मिश्र, विवेक पांडे आदि मौजूद रहे। नगर के मंगलदेवी, रक्षादेवी, मां दुर्गा मंदिर में देर रात तक भक्तों की भीड़ रही। जहां भक्तों ने विधि विधान से पूजन कर सुख समृद्धि की कामना की।