{"_id":"68d43d1d5272351a950c8d07","slug":"navbharat-team-won-the-final-by-defeating-islamia-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-156576-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: नवभारत की टीम ने इस्लामिया को हराकर जीता फाइनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: नवभारत की टीम ने इस्लामिया को हराकर जीता फाइनल
Thu, 25 Sep 2025 01:09 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 25 Sep 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। ओयल के युवराजदत्त इंटर कॉलेज के ग्राउंड पर मंगलवार को अंडर 17 क्रिकेट प्रतियोगिता में नवभारत ने इस्लामिया टीम को हराकर फाइनल मैच जीत लिया। विजेता और उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
प्रधानाचार्य जगदीश वर्मा ने सुबह फीता काटकर क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया। पहला मैच सीएमएस और नवभारत इंटर काॅलेज के बीच हुआ। निर्धारित आठ ओवर में सीएमएस काॅलेज की टीम ने 63 रन बनाए। नवभारत की टीम ने पांच ओवर में 64 रन बनाकर मैच जीत लिया। खिलाड़ी सिद्धांत ने हरफनमौला प्रदर्शन किया।
दूसरा मैच इस्लामिया कॉलेज और युवराज दत्त काॅलेज की टीम के बीच हुआ। इस्लामिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। ओपनर बल्लेबाज आसिफ ने 36 रन बनाए। वाईडीसी ओयल की टीम आठ ओवर में 45 रन ही बना सकी। इस्लामिया ने 36 रनों से मैच जीत कर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
नवभारत और और इस्लामिया की टीम में कांटे की टक्कर हुई। नवभारत टीम के दिव्यांशु ने 28 और ज्ञानेंद्र ने अंत में ताबड़तोड़ 16 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। खेल सचिव रामकिशोर सैनी ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया