फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   National Highway: Attention Potholes at every step in the journey of Lucknow

नेशनल हाईवे: सावधान! लखनऊ के सफर में हर कदम पर गड्ढे-खाई

Sat, 22 Aug 2020 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 01:13 AM IST
विज्ञापन
National Highway: Attention Potholes at every step in the journey of Lucknow
लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर चपरतला के पास कटी सड़क। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। दिल्ली से लखनऊ जाने के लिए नेशनल हाईवे से गुजरना जोखिम भरा होता जा रहा है। कारण साफ है कि इन सड़कों की हालत दिन प्रतिदिन खस्ताहाल होती जा रही है। हालत यह है कि इन सड़कों पर कहीं गिट्टी उखड़ रही है तो कहीं पर गड्ढे ही गड्ढे हो गए हैं। हैरत की बात तो यह है कि लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे फोरलेन किया जा रहा है लेकिन मैगलगंज कस्बे के निकट चपरतला गांव के पास निर्माणाधीन फोरलेन हाईवे धंस गया है इससे यहां पर जरा सी चूक से सफर जानलेवा साबित हो सकता है। इस रोड पर सड़क से ऊंचे स्थानों पर लगाई गई रेलिंग भी उखड़ रही है। पेश है नेशनल हाईवे का आंखों देखा हाल।
विज्ञापन

बारिश से चपरतला के पास कटी सड़क
मैगलगंज। जिले के मैगलगंज से निकला लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे फोरलेन किया जा रहा है लेकिन चपरतला गांव के निकट निर्माणाधीन फोरलेन हाईवे बारिश में किनारे से कट रहा है। इससे यहां पर जरा सी चूक से सफर जानलेवा साबित हो सकता है। नेशनल हाईवे एनएच-30 पर मैगलगंज बाईपास से लेकर चपरतला अंडरपास और गोमती पुल तक पूरी सड़क खस्ताहाल हो गई है, गहरे गड्ढे बन चुके हैं जिसमें अक्सर रात को वाहन पलट जाते हैं और हादसे होते रहते हैं सबसे ज्यादा रात में वाहन चालकों को मुश्किल होती है जब सामने से लग रही लाइट की चौंध से रोड के किनारे जाने पर गड्ढों का शिकार बन जाते हैं औसतन महीने में 15 से 20 हादसे हो जाते हैं लेकिन एनएचआई द्वारा गड्ढों को भरने का काम नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन

गोला से खुटार तक मार्ग खस्ताहाल
संसारपुर। नेशनल हाईवे-730 पर गोला से खुटार तक मार्ग की हालत खस्ताहाल है सड़क पर कई जगह गहरे बड़े गड्ढे बन चुके हैं और सड़क की गिट्टी उखड़ रही है। बताते हैं कि इस सड़क का चौड़ीकरण होना है जिसका कार्य भी संबंधित विभाग द्वारा चालू हो गया है। विभाग द्वारा कई स्थानों पर सड़क के गड्ढे छोड़कर बड़े गड्ढों में पत्थर डाले भी गए लेकिन बराबर नहीं किए गए हैं जिससे बड़े वाहन के टायरों से टकराकर पत्थर से घायल होने की आशंका बनी रहती है सड़क पर दिन भर बेतहाशा धूल उड़ती रहती है जिससे संसारपुर कस्बे के दुकानदारों का दुकानों पर बैठना मुश्किल हो रहा है। इस मार्ग पर प्रतिदिन आवागमन करने वाले संजीव कनौजिया, रामपाल, विवेक, पवन, संदीप राठौर, निसार अहमद, मुकर्रब अली आदि ने मार्ग के चौड़ीकरण होने तक सड़क के मरम्मत कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखीमपुर से फरधान तक भी गड्ढे
फरधान। पीलीभीत से बस्ती तक जाने वाला नेशनल हाईवे लखीमपुर से फरधान तक पूरी तरह से उखड़ गया है। जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। खस्ताहाल हाईवे निकलने वालों के लिए मुसीबत बन गया हैं। लखीमपुर से फरधान होते हुए गोला तक 35 किलोमीटर की रोड बहुत जर्जर हो गई हैं। इस रोड पर चल रही रोडवेज बसों को भी अधिक समय लग रहा है। वहीं बाइक चालक गिर कर घायल भी हो रहे है। कई वाहन गड्डों की वजह से अनियंत्रित होकर रोड किनारे उतर जाते हैं।

मैगलगंज से शाहजहांपुर तक नेशनल हाईवे पर कार्य कराया जा रहा है। बारिश के चलते काम बीच में रोकना पड़ता है। चपरतला के निकट गड्ढों को भी भरवा दिया गया है। सड़क कटान की जानकारी लेकर उसे ठीक कराया जाएगा।
-आकाश दीक्षित, सहायक अभियंता एनएचआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed