{"_id":"5538476ebe7c7e55bb4c9e14f9afcb82","slug":"naqvi-said-the-attack-on-the-state-and-central-government-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश और केंद्र सरकार पर नकवी ने बोला हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश और केंद्र सरकार पर नकवी ने बोला हमला
बिजुआ।
Updated Thu, 03 Mar 2016 07:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खीरी के पूर्व सांसद जफर अली नकवी ने यूपी और केंद्र सरकार पर खुलकर हमला बोला। उन्होंने कमल को मुरझाया और यूपी सरकार को भ्रष्टाचार का जनक करार दिया। कार्यकर्ताओं को जोश दिलाते हुए राहुल और प्रियंका की अगुवाई में चलने को तैयार रहने को कहा।
कस्बे की मस्जिद के पास आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद जफर अली नकवी ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अब भाजपा का कमल मुरझा चुका है। लोग इतने कम समय में ही सरकार से ऊब चुके हैं। मंहगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि पहले एक कहावत थी कि घर की मुर्गी दाल बराबर, लेकिन अब दाल महंगी हो गई है और मुर्गी सस्ती है। पूर्व सांसद ने यूपी सरकार को भी भ्रष्टाचार का जनक करार दिया। युवा नेता सैफ नकवी ने बैठक में मौजूद लोगों से कहा कि दिल्ली से जो सुगुबुहाहट मिल रही है, उससे कांग्रेसियों में नया जोश आ रहा है। अगर सब सही रहा तो केंद्र में राहुल भैया और यूपी में प्रियंका दीदी कमान संभालेंगी। बैठक में जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रहलाद पटेल, ब्लाक अध्यक्ष कमल शुक्ला, कांग्रेस नेता चुन्नू लाल समेत दर्जनों कांग्रेसी मौजूद रहे।