फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Nandi Lilutinath honor life in Bhandara

लिलौटीनाथ में हुई नंदी की प्राण प्रतिष्ठा, भंडारा

Fri, 22 May 2015 06:37 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Fri, 22 May 2015 06:37 PM IST
विज्ञापन
Nandi Lilutinath honor life in Bhandara
जिले के पौराणिक लिलौटीनाथ शिव मंदिर में नंदी की नई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के लिए शहर में शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा शहर के प्राचीन भुइफोरवानाथ मंदिर से शुरू होकर शहर के प्रमुख सड़कों पर भ्रमण करते हुए बृहस्पतिवार को देर रात लिलौटीनाथ पहुंची जहां शुक्रवार को नंदी की प्राण प्रतिष्ठा की गई। साथ ही विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

ललौटीनाथ मंदिर में नंदी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के पहले शहर में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा दोपहर बाद भुइफोरवानाथ मंदिर से निकाली गई। शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। बैंडबाजे और आतिशबाजी के साथ शोभायात्रा में सैकड़ों वाहन भी थे। फूलों से सजे एक विशेष वाहन पर नंदी महाराज की प्रतिमा थी।
विज्ञापन

देवी-देवताओं की दर्जनों झांकियों ने शोभायात्रा के आकर्षण में चार चांद लगा दिए। रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाते रथों पर सजी झांकियों को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर श्रद्धालुओं की भीड़ जमा हो गई। जिस रास्ते से शोभायात्रा निकली वहां महिलाओं ने फूलों की बरसात की। शोभायात्रा में शामिल कलाकार देवी देवताओं का रूप धारण कर चल रहे थे। अप्सराओं के रूप में नर्तक नृत्य कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोभायात्रा के स्वागत के लिए शहर को तोरणद्वारों से सजाया गया था। सड़क के दोनों ओर के भवनों को रंग-बिरंगी बिजली की झालरों से सजाया गया था। जगह-जगह शिविर लगाकर शोभायात्रा में शामिल लोगों को श्रद्धालुओं ने शर्बत और ठंडा पानी पिलाया। शोभायात्रा शहर में भ्रमण करती हुई देर रात बाजे-गाजे के साथ लिलौटीनाथ मंदिर पहुंची।

शुक्रवार को लिलौटीनाथ मंदिर में वेद मंत्रों के साथ नंदी मूर्ति की प्राणप्रतिष्ठा का कार्यक्रम शुरू हुआ। धार्मिक अनुष्ठानों और वेद मंत्रों से नंदी प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के बाद विशाल भंडारे का आयोजन कि या गया। इसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed