फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Nagra was buzzing with birds lake

मेहमान पक्षियों से गुलजार हुई नगरा झील

Tue, 22 Nov 2016 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)।
अमर उजाला ब्यूरो बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)। Updated Tue, 22 Nov 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
Nagra was buzzing with birds lake
पक्षी - फोटो : अमर उजाला
मेहमानों के स्वागत में सजी-संवरी नजर आ रही है जिले की धरती
विज्ञापन

जंगल से सटी नगरा झील रंग-बिरंगे मेहमान पक्षियों से गुलजार होने लगी है। सर्दियों की दस्तक के साथ ही ठंडे देशों से हजारों किलोमीटर की लंबी उड़ान भरकर मेहमान पक्षी नवंबर के दूसरे सप्ताह में ही यहां आने लगे हैं। जिले की धरती भी इन मेहमानों के स्वागत में सजी-संवरी सी नजर आ रही है। हर तरफ फैली हरियाली, खिले फूल और उनके बीच झील के शांत पानी में रंग-बिरंगे विदेशी परिंदे अलग ही छटा बिखेर रहे हैं।
सर्दियों की आहट के साथ ही ठंडे देशों से आए प्रवासी पक्षियों ने मैलानी रेंज की महुरैना बीट से सटी नगरा झील, जिसे धनुषाकार होने के कारण धनुहा झील भी कहते है, को अपना बसेरा बना लिया है। वन विभाग ने इन मेहमानों की सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए है। वनकर्मियों की टीम गठित कर मेहमानों की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

सर्दियों के मौसम में नगरा झील चार महीने तक रंग-बिरंगे प्रवासी पक्षियों से गुलजार रहती है। आमतौर पर नवंबर माह के अंत में यहां प्रवासी पक्षियों के आने  का सिलसिला शुरू होता है। इस बार नवंबर माह की शुरुआत में ही यहां मेहमान पक्षियों का आना शुरू हो गया है। प्रवासी पक्षी सरोवर के चारों तरफ लगे घने पेड़ों पर अपने घोंसले बनाकर प्रजनन करते हैं और अंडे देते हैं। जाड़ा खत्म होते ही इनके चूजे उड़ने लायक हो जाते हैं। तब ये प्रवासी पक्षी झुंडों में अपने वतन को लौट जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां मिलता है अनुकूल वातावरण
नगरा का विशालकाय जलाशय घने जंगल, घास के मैदान इन्हें प्राकृतिक आवास उपलब्ध कराते हैं। जलाशयों और जंगलों से इन्हें पर्याप्त और पसंदीदा भोजन तथा घोंसला बनाने के लिए घने पेड़ मिलते हैं। मौसम भी सर्दियों में इनके अनुकूल रहता है। यही कारण है कि प्रवासी पक्षी हर साल यहां बड़ी संख्या में आते हैं।

आते हैं ये प्रवासी पक्षी
नगरा झील में मुख्य रूप से यूरोप, मध्य एशिया, पूर्वी साइबेरिया, चीन, लद्दाख, तिब्बत से खूबसूरत पक्षी आते है। इसमें स्पाट बिल्ड, डक, रेड क्रस्टेड पोचर्ड, ग्रे लेग ग्रूस, बार हेडेड ग्रूस, टस्टेड डक, कामन टील, पिन टील, ब्राह्म्नी डक, कूट, मूर हेन, अबलक, कुर्चिया बत्तख, समेत बीसों प्रजातियों के पक्षी हर साल यहां आते है।


मेहमान पक्षियों के स्वागत और सुरक्षा की तैयारी पूरी
 ठंडे देशों से प्रवासी पक्षियों का आना शुरू हो गया है। इन प्रवासी पक्षियों के स्वागत और सुरक्षा के इंतजाम पूरे किए गए है। वनकर्मियों की टीम उन जलाशयों पर बराबर निगरानी करेगी जहां प्रवासी पक्षी आते है।
-अखिलेश पांडे, डीएफओ, साउथ खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed