फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   nagar palika

नगर पालिका बोर्ड की बैठक में 1.15 करोड़ का बजट पारित

Fri, 21 Aug 2020 07:02 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 07:02 PM IST
विज्ञापन
nagar palika
मोहम्मदी। नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक में वर्ष 2020-21 के आय व्यय का अनुमानित बजट का ब्योरा सहित कई प्रस्ताव पेश किए गए, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।
विज्ञापन

नगर पालिकाध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा की अध्यक्षता में शुरू हुई बोर्ड बैठक में वर्ष 2020-21 में पालिका की अनुमानित आय 28.48 के सापेक्ष व्यय 27.33 करोड़ बताया गया, जिसमें पालिका को 1.15 करोड़ का लाभ प्राप्त होना दर्शाया गया। इससे पहले माह जनवरी से जुलाई 20 तक के हुए आय व्यय का लेखा जोखा सदन में पेश किया गया। बैठक में नामांतरण की 53, मानचित्र की 11, विरासत की 9 पत्रावलियां स्वीकृत की गई। बैठक में सदस्य संजीव गुप्ता द्वारा मौखिक प्रस्ताव लाया गया कि समस्त निर्माण कार्य बोर्ड की सहमति से कराए जाए। इस पर सदस्य सुशीला वर्मा, रवि प्रकाश शुक्ला और वीपी सिंह ने इसे अगली बैठक में रखने का प्रस्ताव किया। अत: इस बिंदु का निर्णय अगली बैठक पर छोड़ दिया गया। इस अवसर पर सरकार द्वारा नामित सदस्यों रवि प्रकाश शुक्ला, वीपी सिंह, सुशील वर्मा, विश्व मोहन रस्तोगी और डॉ. शिवा गुप्ता को पहली बार बैठक में भाग लेने पर सम्मानित किया गया। बैठक में ईओ डीके मिश्रा, ओएसडी शिवनंदन रस्तोगी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन प्रस्तावों को सर्वसम्मति से किया पास
1- जलभराव दूर करने के लिए अशोक चौराहे, डीडीआरपी स्कूल और मेला मैदान के निकट सोक पिट एवं बाथरूम बनेंगे।
2- अशोक चौराहे से रामलीला मैदान तक अतिक्रमण हटाने।
3- पालिका के खराब पड़े ई रिक्शा को नीलाम कर साइकिल ठेली मशीन खरीदने।
4- जल मूल्य और सबमर्सिबल से संबंधित वसूली को प्रभावी बनाने।
5- ओएसडी शिवनंदन रस्तोगी का कार्यकाल बढ़ाए जाने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed