फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Nagar Kirtan procession taken out on the occasion of Guru Nanak Jayanti

Lakhimpur Kheri News: गुरुनानक जयंती पर निकाली गई नगर कीर्तन शोभायात्रा

Fri, 15 Nov 2024 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Nagar Kirtan procession taken out on the occasion of Guru Nanak Jayanti
लखीमपुर खीरी। गुरु नानक देव की 555वीं जयंती पर गुरुद्वारा निर्मल आश्रम से नगर कीर्तन शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गों से निकली गई। यात्रा का समापन वापस निर्मल आश्रम पहुंचकर हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान गतका पार्टी पलिया के हीरा फौजी बैंड-पंजाब वाले ने नगर कीर्तन में जगह-जगह रुककर करतब दिखाए। कलाकारों ने आग का गोला हवा में उछाला, भाला, तलवार आदि चलाकर करतब दिखाए।
विज्ञापन


शोभायात्रा में गुरुनानक स्कूल के बच्चे, महिलाएं भी शामिल रहीं। इस दौरान सजे दीवान से लोगों को प्रसाद बांटा गया। साथ-साथ चलने वाले लोग गुरुवाणी गाते रहे। इस बीच शहर के मुख्य मुख्य चौराहों पर लंगर वितरण का कार्यक्रम भी हुआ। शोभायात्रा में गुरुद्वारा निर्मल आश्रम, गुरुसिंह सभा व पंजाबी कॉलोनी गुरुद्वारे के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



107 साल पहले हुई थी नगर कीर्तन की शुरुआत

गुरुद्वारा श्री निर्मल आश्रम के महंत लक्ष्मण सिंह शास्त्री ने बताया कि संत बाबा नानक सिंह जी महाराज (निर्मल बाबा) ने करीब 107 साल पहले श्री निर्मल आश्रम में श्री गुरुनानक देव जी महाराज का गुरुपर्व व नगर कीर्तन की मर्यादा शुरू की थी। तब से निरंतर यह परंपरा श्री निर्मल आश्रम में चली आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed