फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Murder of woman for dowry FIR againtst four people including husband in lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या, पति समेत चार लोगों पर रिपोर्ट

Sun, 05 May 2024 06:03 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 05 May 2024 06:03 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी जनपद के पसगवां थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की मौत हो गई। मायका पक्ष के लोगों ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना के बाद से ससुरालवाले फरार हैं।  

विज्ञापन
Murder of woman for dowry FIR againtst four people including husband in lakhimpur kheri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी जिले में बाइक और एक लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुरालवालों ने विवाहिता की हत्या कर दी। उसका शव बरामदे में छोड़कर भाग गए। पुलिस ने पति समेत चार लोगों के लिए दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


मामला थाना पसगवां क्षेत्र के गांव नकटी का है। जनपद पीलीभीत के थाना सेहरामऊ उत्तरी के ग्राम पिपरा मुजप्ता निवासी हरीराम ने अपनी पुत्री मनोरमा का विवाह लगभग तीन वर्ष पूर्व गांव नकटी निवासी धनीराम के पुत्र विपिन कुमार के साथ किया था। शादी में अपनी हैसियत के अनुसार खर्च किया। 
विज्ञापन


प्रताड़ित करते थे ससुरालवाले 
उनका आरोप है कि शादी में मिले दान दहेज से मनोरमा के ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। वह बाइक व एक लाख रुपये नकद की मांग कर उसे प्रताड़ित करने लगे। इसी बीच मनोरमा ने बेटी नित्या को जन्म दिया। लेकिन ससुराली मनोरमा का मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करते रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि मांग पूरी न होने पर चार मई की रात पति, सास, ससुर, और देवर ने मारपीट कर मनोरमा की हत्या कर दी। शव घर में छोड़कर फरार हो गए। ग्रामीणों ने मनोरमा की मौत की सूचना उसके पिता हरीराम को दी। रविवार सुबह सूचना पर पहुंचे पिता ने पुलिस को जानकारी दी। हरीराम ने बताया कि मनोरमा के पीठ, हाथ और गर्दन पर चोट के निशान मिले हैं। 

दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज
पिता हरीराम की तहरीर पर पुलिस ने मृतका के पति विपिन, सास, ससुर धनीराम, और देवर शिव पूजन के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। ससुरालवाले मृतका की डेढ़ वर्षीय पुत्री को लेकर फरार हैं। नायब तहसीलदार ताहिर परवेज मौजूदगी में मृतका का पंचनामा कर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed