{"_id":"5ec7f9308ebc3e907b73ef91","slug":"murder-lakhimpur-news-bly406704366","type":"story","status":"publish","title_hn":"चचेरे भाई की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चचेरे भाई की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या
विज्ञापन
मोहम्मदी(लखीमपुर खीरी)। पसगवां कोतवाली क्षेत्र के गांव सेमराजानीपुर में शुक्रवार दोपहर बच्चों के विवाद में चचेरे भाई ने युवक पर कुल्हाड़ी से हमलाकर दिया। परिजन घायल को सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में मृतक दीपक की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सोनू,उसका भाई शैलेंद्र और मां छुटाना के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
पसगवां क्षेत्र के गांव सेमराजानीपुर निवासी दीपक (35) के घर के निकट उसका चचेरा भाई सोनू रहता है। दोनों के बीच काफी समय से मनमुटाव चल रहा है। दीपक की पुत्री शोभिता ने बताया कि सोनू का बेटा अक्सर उससे विवाद करने की कोशिश करता था। आरोप है कि शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे सोनू के बेटे और शोभिता के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद होता देख दीपक घर के बाहर आकर दरवाजे पर खड़ा हो गया। इसी दौरान खेत से आ रहे सोनू ने दीपक पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस घटना में दीपक लहूलुहान होकर गिर पड़ा। सूचना पर डायल 112 पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजन दीपक को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजन में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बच्चों के विवाद में दीपक पर चचेरे भाई ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे दीपक की मौत हो गई। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तीन लोगों के खिलाफ गैर इरादतन की हत्या की रिपोर्ट दर्ज उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
-आदर्श कुमार सिंह, इंस्पेक्टर पसगवां