{"_id":"5ebc22c48ebc3e90731e66de","slug":"murder-lakhimpur-news-bly4057357132","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
बिजुआ-गुलरिया (लखीमपुर खीरी)। भीरा थाना क्षेत्र के मुड़िया हेमसिंह गांव के बाहर खेत की रखवाली कर रहे एक बुजुर्ग किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुबह खेत पर पहुंचे परिवार के लोगों को बुजुर्ग का शव खून से लथपथ चारपाई पर पड़ा हुआ मिला। हत्या की सूचना मिलने पर सीओ गोला आरके वर्मा भी मौके पर पहुंचे और पूछताछ की। हत्या के पीछे जमीन को लेकर रंजिश की बात सामने आ रही है। इस मामले में दो खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
मुड़िया निवासी दन्ना (65) पुत्र माखन अपने मक्के के खेत की रखवाली के लिए गांव के उत्तर में झोपड़ी डालकर रात को भी रुकते थे। वहीं पर उनका खाना आ जाता था। दन्ना के दो पुत्र रामभजन और विद्यासागर हैं। रामभजन की शादी हो चुकी है और विद्यासागर छात्र है। पूरा परिवार एक साथ ही रहता है। दन्ना के पास पुश्तैनी 20 बीघा जमीन है जिस पर खेती कर परिवार गुजर बसर करता है। मंगलवार को पुत्र रामभजन खाना देकर घर चला गया। सुबह दन्ना की पत्नी और पोता जब खेत पर पहुंचे तो वहा पर दन्ना का शव खून से लथपथ पड़ा था। दन्ना के सीने पर गोली का घाव था, पास में ही एक 12 बोर कारतूस दगी हुई पड़ी थी। शव देखकर पत्नी वहीं गिर गईं, पोता दौड़ कर खेतो में गन्ना छील रहे अपने पिता (रामभजन) को बुलाकर लाया। जानकारी मिलने पर बिजुआ चौकी प्रभारी विपिन कुमार मौके पर पहुंचे , उन्होंने लोगों और परिवार से पूछताछ की। थोड़ी देर बाद एसओ प्रदीप सिंह और सीओ गोला आरके वर्मा भी मौके पर पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।
जमीन को लेकर चल रही है रंजिश
गुलरिया दन्ना के पुत्र रामभजन ने बताया कि उसके एक रिश्तेदार के लड़कों से पिताजी का जमीन का मुकदमा कई साल चला और अदालत ने पिताजी के पक्ष में ही फैसला सुनाया। कोर्ट के फैसले के बाद भी दोनों जमीन पर अवैध रूप से काबिज रहे। थक हार कर पिता दन्ना ने पंचायत बुलाई, जिसमें जमीन छोड़ने के लिए कहा गया लेकिन दोनों लोगों ने जमीन छोड़ने से साफ इनकार कर दिया। तब पिताजी ने उचित मूल्य उन दोनों लोगों को देकर उस जमीन का बैनामा करा लिया। उसी जमीन पर मक्का बोई हुई है, जिसकी रखवाली दन्ना दिन रात करते थे। आरोप है कि दोनों लोग बैनामा होने के बावजूद भी पिताजी से रंजिश मानते रहे। उन्हें शक है कि इसी रंजिश में दन्ना की हत्या की गई है।
विज्ञापन
उनकी ड्यूटी लखीमपुर लगी है। घटना की जानकारी हुई है। मौके पर बिजुआ चौकी इंचार्ज विपिन कुमार सिंह को भेजा है, जिन्हें तहरीर मिल गई है। तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। शीघ्र ही घटना का खुलासा होगा।
-प्रदीप कुमार सिंह, एसओ भीरा