फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   murdar

घर के बाहर टहल रहे दोस्त की गोली मारकर की हत्या

Sun, 02 Aug 2020 10:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 10:55 PM IST
विज्ञापन
murdar
लखीमपुर खीरी। घर के बाहर टहल रहे शहर के इमली चौराहा निवासी युवक को उसके पड़ोस में रहने वाले एक दोस्त ने गोली मार दी। गोली पेट में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया, आनन-फानन में जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय सीतापुर में उसकी मौत हो गई। हत्या की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है। परिवार के लोग कुछ दिन पहले दोनों के बीच विवाद होने की बात कह रहे हैं, तहरीर भी नहीं दी गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला इमली चौराहा निवासी पियूष शाह ने बताया कि भतीजा वैभव शाह उर्फ छोटू (19) पुत्र स्वर्गीय गौतम शाह शनिवार की देर रात खाना खाने के बाद टहलने के लिए निकला था। रात करीब 10:30 बजे पड़ोसी युवक ने उसे बुला लिया। पास आते ही उसके पेट में गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनते ही परिवार और आसपास के लोग घर से बाहर निकल आए। खून से लथपथ पड़े वैभव को देखकर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर सीओ सिटी विजय आनंद, प्रभारी निरीक्षक सदर अजय प्रकाश मिश्र फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। तड़प रहे वैभव को परिवार वाले जिला अस्पताल लाए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। परिवार के लोग उसे लखनऊ ले जा रहे थे, सीतापुर में उसकी हालत और अधिक खराब हो गई। इस पर उसे सीतापुर जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने वैभव को मृत घोषित कर दिया। घटना की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है। हालांकि मृतक के परिवार के ही करीबी कुछ दिन पहले वैभव और हमलावर के बीच विवाद होने की बात कह रहे हैं। परिवार वाले वजह के बारे में अभी कुछ साफतौर पर नहीं बोल रहे हैं। न ही पुलिस को अब तक कोई तहरीर दी है। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि घटना के बावत अभी परिवार वाले कुछ नहीं बोल रहे हैं न ही पुलिस को कोई तहरीर दी है। पुलिस हत्या की वजह तलाशने के लिए आपसी विवाद समेत कई अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लिए
जिस स्थान पर वैभव शाह की गोली मारकर हत्या की गई। उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को पुलिस ने खंगाला है। सूत्रों के मुताबिक वैभव और हमलावर पास खड़े हैं। हमलावर फेट में लगा तमंचा निकालकर उसमें गोली भरता दिख रहा है। इसी बीच गोली चल चल जाती है। हमलावर वैभव के पेट पर उस जगह हाथ रखता दिखता है, जहां उसे गोली लगी होती है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, वैभव की मौत से सभी हतप्रद हैं। मोहल्ले में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।
मोहल्ला इमली चौराहा निवासी वैभव शाह के पिता की मौत हो चुकी है। उसका एक बड़ा भाई अधिकांश शाह और बहन अंशिका है। परिवार वालों के मुताबिक पिता की मौत होने के कारण वैभव ने इंटरमीडिएट करने के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। मोहल्ले और आसपास के लोग बताते हैं कि वह काफी मिलनसार और मृदुभाषी था। मोहल्ले और आसपास के लोग बताते हैं कि वैभव और हत्यारोपी युवक दोनों आपस में जिगरी दोस्त थे। पिता की मौत के बाद से वैभव काम धंधे में अपने भाई का हाथ बंटाने लगा था। तभी से उसका हत्यारोपी युवक के बीच उठना-बैठना काफी कम हो गया था।

अभी घटना की तहरीर पुलिस को नहीं दी है। वजह भी साफ नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम कराकर शव पिरावर वालों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हत्या करने वाले युवक की तलाश में टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-अजय कुमार मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed