{"_id":"61a70c93cf73950167364429","slug":"munir-vandana-and-amit-were-first-in-javelin-throw-lakhimpur-news-bly467733398","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोला फेंक में मुनीर, वंदना और भाला फेंक में अमित रहे प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोला फेंक में मुनीर, वंदना और भाला फेंक में अमित रहे प्रथम
विज्ञापन
गोला फेंकता खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
वार्षिक खेलकूद में पीआईसी के खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
गोला गोकर्णनाथ। पब्लिक इंटर कॉलेज के मैदान में वार्षिक खेलकूद समारोह के दूसरे दिन दौड़, भाला फेंक, गोला फेंक, लंबी कूद सहित कई प्रतियोगिताएं हुईं। यह प्रतियोगिताएं तीन वर्गों सीनियर, जूनियर और सब जूनियर वर्ग में बालक और बालिका वर्ग के बीच कराई गई। 400 मीटर दौड़ में जूनियर वर्ग से अजय कुमार, सब जूनियर वर्ग से जीशान और अनन्या प्रथम रहे।
वहीं गोला फेंक में मोहम्मद मुनीर और वंदना और भाला फेंक में अमित कुमार ने बाजी मारी। प्रधानाचार्य केके शुक्ला ने बताया कि वार्षिक खेलकूद समारोह में कॉलेज के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। विजेताओं और प्रतिभागियों को समारोह के समापन पर प्रस्तुत किया जाएगा। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य अवधेश कुमार मिश्र, सुरेश चंद्र, रमेश चंद्र, प्रमोद कुमार, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।