फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Municipality members sit-in protest for demanding honorarium, funds and pension

Lakhimpur Kheri: सांसद-विधायक की तरह मानदेय-निधि व पेंशन की मांग, नगर पालिका में धरने पर बैठे सभासद

Tue, 06 May 2025 03:17 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 06 May 2025 03:17 PM IST
सार

सभासदों ने नगर पालिका व नगर पंचायतों में जनता द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधियों को भी विधायक और सांसदों की तरह मानदेय व पेंशन दिए जाने की मांग उठाई। 

विज्ञापन
Municipality members sit-in protest for demanding honorarium, funds and pension
नगर पालिका अध्यक्ष भी धरना प्रदर्शन में पहुंचीं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी में अपनी मांगों को लेकर दूसरे दिन भी नगर पालिका परिसर में सभासद धरने पर बैठे रहे। मंगलवार को खीरी नगर पंचायत के सभासद भी धरने में शामिल हुए। इस दौरान नगर पालिका की अध्यक्ष डॉ.इरा श्रीवास्तव भी धरने पर बैठीं। 

विज्ञापन


सभासदों ने सरकार से मांग की है कि नगर पालिका, नगर पंचायतों में जनता द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधियों को भी विधायक और सांसदों की तरह मानदेय व पेंशन दिया जाए। डॉ. इरा श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी दिया जा चुका है। विधायकों को भी ज्ञापन देकर कहा है कि विधानसभा में कानून बनाने के लिए प्रस्ताव लाएं। 
विज्ञापन


ज्ञापन के माध्यम से कहा गया है कि पालिका, नगर पंचायत के सभासद, क्षेत्र पंचायत, ग्राम पंचायत सदस्य, पंच व जिला पंचायत सदस्य जो जनता द्वारा चुने हुए जनप्रतिनिधि होते हैं, जिनके पास ऐसा कोई मद नहीं होता है, जिससे जन समस्याओं का निराकरण करा सके। जबकि जनता द्वारा चुने गए सांसद, विधायकों को विकास निधि, वेतन और पेंशन तक उपलब्ध कराई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरना प्रदर्शन में शांतिनगर की सभासद श्वेता यादव, बरकत अली, शमशुल हसन, महबूब अली, ब्रजेश पाल, निर्मला देवी, श्वेता शर्मा, पूर्व सभासद शिव किशोर अवस्थी, दीपक रस्तोगी, अनूप शुक्ला, किशोरी लाल, राजेश काका, खीरी के सभासदहाजी मो.इमरान, सईद, मकसूद, मो.शकील, अदनान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed