फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Municipal corporation fails, now Tehsil administration and fire department will spray antilarva

नगर निगम फेल, एंटीलार्वा का छिड़काव अब तहसील प्रशासन व अग्निशमन विभाग करेगा

Wed, 15 Sep 2021 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Municipal corporation fails, now Tehsil administration and fire department will spray antilarva
जिले में बढ़ते डेंगू और मलेरिया के मामलों को देखते हुए डीएम ने उठाया कदम
विज्ञापन

सदर एसडीएम ने छह जलभराव वाले स्थानों पर कराया एंटीलार्वा का छिड़काव, फॉगिंग
लखीमपुर खीरी। जिले में बढ़ते डेंगू और मलेरिया के मामलों को देखते हुए शहर की साफ-सफाई व्यवस्था में फेल रहे नगर पालिका प्रशासन की डीएम ने फटकार लगाई है। डीएम ने संक्रामक बीमारियों पर काबू पाने के लिए तहसील प्रशासन और अग्निशमन विभाग को एंटीलार्वा का छिड़काव कराने की जिम्मेदारी सौंपी है। मंगलवार को एसडीएम सदर के नेतृत्व में शहर के सभी 30 वार्डों में जलभराव वाली जगहों पर युद्ध स्तर पर एंटीलार्वा का स्प्रे करवाया गया। जलभराव वाली छह जगहों पर एंटीलार्वा का छिड़काव और फॉगिंग की गई।
जिले में अब तक मलेरिया के 32 और डेंगू के छह मरीज मिले हैं। उधर, बेहजम ब्लॉक के गांव कैमा बुजुर्ग, करनपुर, लालहनपुर आदि गांव में ही मलेरिया के 24 मरीज मिल चुके हैं। कहीं ये मच्छर जिलेवासियों के लिए मुसीबत न बन जाएं, इसलिए जिला प्रशासन बेहद अलर्ट है।
विज्ञापन

डीएम ने मच्छरों का खात्मा करने की जिम्मेदारी सदर एसडीएम डॉ. अरुण कुमार सिंह को सौंपी है। उन्होंने मंगलवार को शहर के कई जलभराव वाली जगहों सहित तालाबों में एंटीलार्वा का छिड़काव और फॉगिंग कराई। इस दौरान ईओ आरआर अंबेष, मलेरिया अधिकारी शैलेंद्र श्रीवास्तव सहित नगर पालिका के सफाई निरीक्षक विकास शुक्ला, अमित सोनी सहित अग्निशमन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्निशमन विभाग बना मददगार
एंटीलार्वा का छिड़काव करने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने संसाधन की मजबूरी गिनाई तो डीएम ने अग्निशमन विभाग को इस अभियान में जुड़ने के लिए निर्देशित किया। ऐसे में मच्छरों के खिलाफ शुरू हुई जंग में अग्निशमन विभाग सहारा बना है। अग्निशमन विभाग ने छिड़काव के लिए अपनी गाड़ी दी है, जिससे शहर में एंटीलार्वा का छिड़काव हो रहा है।
एंटीलार्वा छिड़काव का रोस्टर
15 सितंबर- शांतीनगर, भुईफोरवानाथ
16 सितंबर- नौरंगाबाद, सिकटिया
17 सितंबर- बरखेरवा, आवास विकास
18 सितंबर- ईदगाह, गोटैयाबाग
एंटीलार्वा का छिड़काव- प्रात: 7:00 से 11:00
फॉगिंग- शाम 5:30 बजे से 7:30
लार्वा का नाश करेगी गंबूसिया मछली
मच्छरों की रोकथाम के लिए डीएम के निर्देश पर पालिका प्रशासन ने शहर के 26 चिह्नित जलभराव वाले स्थानों और तालाबों में गंबूसिया मछली डलवाई जा रही है। इसमें से 12 से 15 जगहों पर मछली डलवाई जा चुकी है। जिला मलेरिया अधिकारी शैलेंद्र श्रीवास्तव बताते हैं कि यह मछली तेजी से बढ़ती है। इसका प्रिय भोजन मच्छरों का लार्वा है।
......
जागरूकता के हथियार से करें मच्छरों पर वार
सदर एसडीएम ने शहरवासियों से अपील की है कि बारिश के मौसम में मच्छरों के प्रजनन के लिए अनुकूल वातावरण न बनने दें। इसलिए घर एवं आसपास साफ सफाई रखें। घर के अंदर एवं छत आदि पर रखे नारियल का खोल, टायर, गमला आदि में पानी न जमा होने दें।
जलभराव होने की तुरंत दें सूचना
सदर एसडीएम डॉ. अरुण कुमार सिंह ने बताया कि शहर में जिन जगहों पर जलभराव है उन्हें चिह्नित कर एंटीलार्वा का छिड़काव किया जा रहा है। ऐसे में कोई शहरवासी मच्छरों का प्रकोप व जलभराव वाले स्थानों के बारे में एसडीएम कार्यालय में स्वयं आकर, सभासद एवं सोशल प्लेटफॉर्म के माध्यम से सूचना दे सकता है। 


नगर पालिका ने एंटीलार्वा के छिड़काव में संसाधनों के अभाव की बात कही थी, जिसके बाद अग्निशमन विभाग की गाड़ी एंटीलार्वा के छिड़काव में लगाया गया है। एसडीएम सदर को इस अभियान की मॉनीटरिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। - डॉ. अरविंद चौरसिया, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed