{"_id":"6a32e36489c04b9b17034b1b","slug":"muharram-begins-preparations-for-gatherings-and-processions-complete-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-177786-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मोहर्रम शुरू, मजलिसों और जुलूसों की तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मोहर्रम शुरू, मजलिसों और जुलूसों की तैयारियां पूरी
Wed, 17 Jun 2026 11:41 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 17 Jun 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
मोहम्मदी। बुधवार से मोहर्रम की शुरुआत हो गई। 17 जून से 28 जून तक शुक्लापुर इमामबाड़े में रात 8 बजे से 11 बजे तक मजलिसें और मातम आयोजित होंगे। अंजुमने हुसैनिया के मातमदार प्रतिदिन मातम और नौहाखानी करेंगे।
21 जून को पांचवीं के अवसर पर आलम का जुलूस बाजार खुर्द इमामबाड़े से निकाला जाएगा, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होकर देर रात पुनः इमामबाड़ा बाजार खुर्द पहुंचेगा।
सात मोहर्रम 23 जून को जुलूस देवीस्थान से बाजार खुर्द इमामबाड़े पहुंचेगा। इसके बाद शाम 4 बजे आलम का जुलूस निकाला जाएगा। आठ मोहर्रम 24 जून को आलम का जुलूस बाजार खुर्द इमामबाड़े से शुक्लापुर इमामबाड़े तक जाएगा, जहां देर रात कार्यक्रम संपन्न होंगे।
विज्ञापन
नौ मोहर्रम 25 जून को पूरी रात अकीदतमंद ताजियों की जियारत कर खिराज-ए-अकीदत पेश करेंगे। 10 मोहर्रम 26 जून को सुबह 8 बजे शुक्लापुर मस्जिद के पास से ताजियों का जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस शुक्लापुर तिराहा, नत्थू चौराहा, पुत्तनी चौराहा, पानी वाली टंकी, बाजारगंज, अस्पताल रोड और बरबर चौराहा होते हुए गुरैला कर्बला पहुंचेगा, जहां ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
28 जून को गुरैला कर्बला में शाम 6 बजे से रात 11 बजे तक अकीदतमंद पहुंचेंगे, जहां विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अंजुमने हुसैनिया के मातमदार पूरे मोहर्रम में प्रतिदिन नौहाखानी और सीनाजनी करेंगे।