{"_id":"37a83a3cb63f43d0449006781e138404","slug":"mp-won-the-final-xi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी इलेवन ने जीता फाइनल मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी इलेवन ने जीता फाइनल मुकाबला
सिंगाही
Updated Sun, 06 Dec 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मेमोरियल आल इंडिया फुटबाल टूर्नामेंट का फाइनल मैच एमपी इलेवन ने जीतकर ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमा लिया। खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण थानाध्यक्ष जेपी यादव ने किया।
कस्बे में चल रहे फुटबाल टूर्नामेंट का फाइनल मैच बनारस और एमपी इलेवन के बीच खेला गया। दोनों हॉफ में कोई टीम गोल नहीं कर पाई। इसके बाद टाई ब्रेकर से एमपी इलेवन ने 13-0 से मैच को जीत लिया। मुख्य अतिथि सिंगाही एसओ जेपी यादव ने पुरस्कार वितरण किया। टूर्नामेंट से पहले बाल विद्या मंदिर और सिंगाही पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष अफरोज जहां, पूर्व चैयरमैन मो. कैयूम, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सर्वेश शर्मा, डॉ. एमयू खान, जोगेंद्र शाक्य, बबलू गुप्ता, प्रहलाद भार्गव, विजय पाल, मेराज गौरी आदि लोग मौजूद रहे।