{"_id":"60e4a2148ebc3e549808068c","slug":"mp-teni-may-join-the-cabinet-lakhimpur-news-bly452216289","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं सांसद टेनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं सांसद टेनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में पहुंचने पर राजनीतिक चर्चा तेज
लखीमपुर खीरी। नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल के संभावित विस्तार से पहले ही सांसद अजय मिश्र टेनी के मंत्रिमंडल में शामिल होने की चर्चाएं तेज हो गईं हैं। उनके दिल्ली पहुंचने से इस बात को और भी बल मिला है। हालांकि उन्होंने कहा है कि वह पीएसी की बैठक के लिये वहां पहुंचे हैं।
वर्तमान राजनीतिक घटनाक्रम के मद्देनजर भाजपा सांसद अजय मिश्र टेनी का दिल्ली जाना महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सूत्रों के हवाले से ख़बर है कि मोदी मंत्रिमंडल में उन्हें जगह मिल सकती है। वह राज्यमंत्री बनाये जा सकते हैं। अजय मिश्र टेनी लगातार दो बार खीरी संसदीय सीट से लोक सभा चुने गए हैं। नई जिम्मेदारियों की संभावनाओं पर जब सांसद टेनी से प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा कि वह लोक लेखा समिति के सदस्य हैं। उसी की बैठक में हिस्सा लेने वह दिल्ली पहुंचे हैं। लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि जब शपथ हो जाएगी तो आपको खुद ही पता चल जाएगा। इस बात से राजनीतिक गलियारे में तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। संवाद