फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   MP sports competition program will be held at district level on 21st and 22nd November

21 व 22 नवंबर को जिला स्तर पर होगा सांसद खेल स्पर्धा कार्यक्रम

Fri, 12 Nov 2021 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
MP sports competition program will be held at district level on 21st and 22nd November
लखीमपुर खीरी। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री व खीरी सांसद अजय मिश्र टेनी की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को सांसद खेल स्पर्धा कार्यक्रम के लिए अफसरों के साथ बैठक कर रणनीति तय की गई। इसमें केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य खेलों के प्रति युवाओं की रुचि को बढ़ाना है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि सांसद खेल स्पर्धा कार्यक्रम का जिले में व्यापक स्तर पर आयोजन किया जाएगा। जिला स्तर पर नोडल सीडीओ अनिल कुमार सिंह को बनाया गया है। तय हुआ कि खेलों के प्रति युवाओं की रुचि बढ़ाने एवं उन्हें प्रतिभावान बनाने के उद्देश्य से जिला स्तर पर 21 व 22 नवंबर को सांसद खेल स्पर्धा लालपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में कराई जाएगी। वहीं विधानसभावार युवाओं के ट्रायल के लिए विधानसभावार 15, 16, 17 नवंबर को प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी।
विज्ञापन

ये प्रतियोगिताएं शामिल
सांसद खेल स्पर्धा के तहत कबड्डी, वॉलीबाल, खो-खो एवं एथलेटिक प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। पुरुषों के लिए 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर दौड़, लंबी कूद, कबड्डी व वॉलीबाल, वहीं महिलाओं के लिए 100 मीटर व 400 मीटर दौड़, लंबी कूद, कबड्डी व खो-खो की प्रतियोगिताएं होंगी। विधानसभावार आयोजित ट्रॉयल में दो-दो एथलेटिक, कबड्डी वॉलीबाल एवं खो-खो की एक-एक टीमें चयनित होंगी, जो जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभावार ट्रायल स्थलों का विवरण
सदर में स्पोर्ट्स स्टेडियम लालपुर, गोला में पब्लिक इंटर कॉलेज, मोहम्मदी में खखरा स्टेडियम मैगलगंज, निघासन में जिला पंचायत इंटर कॉलेज, पलिया में बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज, धौरहरा में राम वाटिका, श्रीनगर में जीपी इंटर कॉलेज सरवा, मितौली में आदर्श इंटर कॉलेज का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed