{"_id":"570d29754f1c1b04094a6aed","slug":"mp-inspection-before-the-start-online-trading","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद ने आनलाइन ट्रेडिंग शुरू होने से पहले किया निरीक्षण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद ने आनलाइन ट्रेडिंग शुरू होने से पहले किया निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
Updated Tue, 12 Apr 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
व्यापार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी में आरओ लगवाने की घोषणा की
पायलट प्रोजेक्ट गल्ला मंडी की ऑनलाइन ट्रेडिंग शुरू होने से पूर्व सांसद अजय मिश्र टेनी ने मंडी समिति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंडी समिति में व्यापारियों और किसानों के लिए शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए आरओ लगवाने की घोषणा की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पायलट प्रोजेक्ट के तहत 14 अप्रैल को ऑनलाइन ट्रेडिंग शुरू करेंगे। इसमें उत्तर प्रदेश के छह जिले शामिल किए गए हैं इसमें लखीमपुर खीरी भी शामिल है। इसके लिए सांसद अजय मिश्र टेनी ने मंगलवार को मंडी समिति जाकर ऑनलाइन ट्रेडिंग के संबंध में जानकारी ली तथा उसकी तैयारियों का जायजा लिया। यहां सांसद ने बताया कि शुरुआती दौर में ऑनलाइन ट्रेडिंग के लिए गेहूं की फसल को लिया गया है। इसके तहत किसानों के गेहूं मंडी गेट पर लाते समय ही गेट पर ही एक आईडी नंबर मिल जाएगा। वहीं पर गेहूं की ग्रेड प्रथम, द्वितीय और तृतीय मंडी के कर्मचारी ही तय कर लेंगे। इसके बाद किसान मंडी समिति के चबूतरे पर ढेर लगा देगा। इसमें यूनिक आईडी वाले व्यापारियों को बोली लगाने का अधिकार होगा। लखीमपुर की मंडी के साथ देश में लांच हो रही सभी 22 मंडिया जुड़ी रहेंगी। वहां भी मंडियों के पंजीकृत व्यापारी लखीमपुर के किसानों का गल्ला खरीद सकते हैं। इस तरह से किसानों केे फसल का अच्छा मूल्य मिल सकेगा। सांसद ने बताया कि शीघ्र ही देश की सभी 600 मंडियों को ऑनलाइन ट्रेडिंग से जोड़ा जाएगा। इस मौके पर व्यापारियों ने सांसद को पीने के पानी, किसानों के लिए विश्राम गृह और प्रकाश व्यवस्था के बारे में बताया। सांसद ने सचिव उमेश कुमार यादव को तुरंत समस्याओं का निराकरण कराने को कहा। साथ ही सांसद निधि से मंडी समिति में आरओ लगवाने की घोषणा की। निरीक्षण के समय सांसद प्रतिनिधि अरविंद सिंह संजय, संजय मिश्रा, जितेंद्र त्रिपाठी, अंबरीष सिंह, योगेश वर्मा, अमित मिश्रा, अभिजात मिश्रा, सुमित जायसवाल, कपिल वर्मा और मंडी समिति के तमाम लोग उपस्थित थे।