फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   MP fund work Not started yet

सांसद निधि के कार्य अब तक शुरू नहीं

Wed, 06 May 2015 08:19 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Wed, 06 May 2015 08:19 PM IST
विज्ञापन
सांसद निधि के तहत स्वीकृत प्रस्तावों पर कार्य शुरू कराने के लिए कार्यदायी संस्थाओं को धनराशि डेढ़ माह पहले रिलीज करने के बावजूद अभी तक कार्य शुरू नहीं कराए गए हैं। इससे गांवों में विकास कार्य रफ्तार नहीं पकड़ पा रहे हैं। परियोजना निदेशक डॉ. दिनेश सिंह ने कार्र्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को रिमाइंडर जारी किया है।
विज्ञापन

वर्र्ष 2014-15 में खीरी सांसद अजय मिश्रा टेनी के स्वीकृत सात कार्यों को स्वीकृत करते हुए डीआरडीए ने कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को निर्माण कार्य का जिम्मा सौंपा था। इसके लिए तीन मार्च 2015 को पैसा भी कार्यदायी संस्था को दे दिया गया था। इसके बावजूद अभी तक कार्य शुरू नहीं हुआ है। इसी तरह धौैरहरा सांसद रेखा वर्मा के पांच कार्यों के लिए कार्यदायी संस्था आरईडी को 26 फरवरी 2015 को धनराशि हस्तांतरित की गई थी, जिस पर कार्य शुरू नहीं हुआ है। धौैरहरा सांसद के एक कार्य का पैसा बीडीओ पसगवां को 10 मार्च को पैसा दिया गया था, लेकिन कार्य शुरू नहीं कराया गया है। पीडी डॉ. दिनेश सिंह ने बताया कि संबंधित अधिकारियों को रिमाइंडर जारी कर शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed