फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Mother Mahagauri is seated as Sheetla Devi

लखीमपुरः शीतला देवी के रूप में विराजमान हैं मां महागौरी

Mon, 04 Apr 2022 12:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Mother Mahagauri is seated as Sheetla Devi
लखीमपुर खीरी। शहर के मध्य में मां शीतला देवी के रूप में आदि शक्ति मां महागौरी विराजमान हैं। शीतला देवी मंदिर भी संकटा देवी मंदिर की तरह ही अति प्राचीन और सिद्धपीठ है। मंदिर के गर्भगृह में स्थापित देवी प्रतिमा की स्थापना महाभारत काल में हुई थी। यह मंदिर तंत्र साधना का प्रमुख केंद्र है। शारदीय और वासंतिक नवरात्र में यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटती है।
विज्ञापन

हिमालय का यह तराई क्षेत्र शिव और शक्ति की उपासना का प्रमुख केंद्र रहा है। यही कारण है कि खीरी जिले में कई पौराणिक शिव मंदिर हैं तो आदिशक्ति के कई प्राचीन मंदिर भी हैं। शहर के बीच गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के निकट शीतला देवी का प्राचीन मंदिर है। मंदिर के गर्भ गृह में स्थापित देवी की प्राचीन प्रतिमा मां महागौरी के रूप में पूजित है।
विज्ञापन

इस प्रतिमा की स्थापना कब और किसने की, इसका कोई प्रमाणिक उल्लेख नहीं मिलता लेकिन लोक मान्यता है कि महाभारत काल में भगवान श्रीकृष्ण ने संकटा देवी के साथ ही शीतला देवी के रूप में देवी महागौरी की पाषाण प्रतिमा स्थापित की थी। लोक मान्यता यह भी है कि महाभारत काल में राजा वेन के यहां कन्या रूप में जन्म लेने वाली सात देवियों में से मां महागौरी स्वरूप वाली कन्या शीतला देवी यहां स्थापित हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कभी चारों ओर जंगल हुआ करता था यहां
बताते हैं कि जिस समय शीतला देवी यहां स्थापित हुईं, उस समय यहां घना जंगल हुआ करता था। सैकड़ों साल पहले जंगल कटकर जब यहां आबादी बसनी शुरू हुई तभी यह दिव्य प्रतिमा प्रकट हुई। धीरे-धीरे यह देवी स्थान तंत्र साधना का प्रमुख केंद्र बन गया। आज भी शारदीय और वासंतिक नवरात्र के अलावा वर्ष में दो बार होने वाली गुप्त नवरात्र में यहां जनसामान्य के अलावा तंत्र साधक जुटते हैं। चेचक, खसरा जैसी विभिन्न बीमारियों और महामारी आदि से बचाव के लिए लोग मां शीतला देवी की आराधना और अनुष्ठान करते हैं। भक्तों का विश्वास है मां शीतला देवी की आराधना से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है. शरीर स्वस्थ और निरोगी रहता है।

पहले मठिया के रूप में था... अब भव्य मंदिर - मंदिर निर्माण की निश्चित तिथि का कोई उल्लेख नहीं मिलता है लेकिन लोक मान्यता के अनुसार उन्नीसवीं शताब्दी के प्रारंभ (1803 ई.) में यह एक छोटी सी मठिया के रूप में था। मौजूदा समय में यहां भव्य मंदिर है। मंदिर लखौरी ईंटों से निर्मित है। मंदिर के आगे बरामदा और चारों ओर प्रदक्षिणा पथ है। मंदिर के गर्भगृह की ऊंचाई लगभग 35 फीट है। प्रदक्षिणा पथ में दसविद्या प्रतिमाओं की स्थापना की गई है। मंदिर में इन दिनों भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed