फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Mother is unable to forget the sudden death of her son

Lakhimpur Kheri News: अचानक बेटे की मौत को भुला नहीं पा रही मां

Wed, 17 Jul 2024 02:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Mother is unable to forget the sudden death of her son
मौसा के घर में होती कंचन की शादी की रस्में
मैलानी। सलावतनगर गांव में रविवार की रात बहन की बरात से एक दिन पहले डीजे के पास कुर्सी पर बैठे-बैठे अचानक हुई राजीव की मौत को उसकी बेवा मां भुला नहीं पा रही हैं। गमगीन माहौल में पड़ोसी घर में शादी की रस्में पूरी होने के बाद मंगलवार को बहन की विदाई की गई।
विज्ञापन

नगर से सटे ग्राम सलावतनगर निवासी स्व. लालाराम के घर में बेटी कंचन की शादी सोमवार को थी। शादी की तैयारियों में जुटे कंचन के भाई राजीव कुमार 25 वर्ष की रविवार रात लगभग दस बजे बरामदे में डीजे के पास पड़ी कुर्सी पर बैठे-बैठे मौत हो गई थी। लालाराम के दो बेटे और चार बेटियां हैं। तीसरे नंबर की कंचन की शादी सोमवार को थी।
विज्ञापन

फर्नीचर मिस्त्री राजीव बड़ा बेटा था। फर्नीचर के काम से होने वाली कमाई से घर का मुख्य खर्चा चलता था। राजीव की अचानक हुई मौत से परिवार पर आर्थिक संकट पैदा होने के आसार हैं। कमाऊ बेटे की मौत को मां रानी देवी भुला नहीं पा रही हैं और उसकी याद में उनकी आंखों के आंसू थम नहीं रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी की रस्मों के बाद गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार
भाई की अकस्मात हुई मौत के बाद घर में उसका शव पड़ा था तो पड़ोस में स्थित मौसा इंद्रजीत के यहां कंचन की शादी की रस्में गमगीन माहौल की संपन्न कराई गईं। रस्में पूरी होने के बाद सोमवार को ही शाम पांच बजे राजीव का अंतिम संस्कार किया गया।


मंगलवार को मातमी माहौल में हुई बहन की विदाई
कंचन की शादी की रस्में तो सोमवार को दिन में ही पूरी कर ली गईं थीं, लेकिन उस दिन उसकी विदाई नहीं हुई थी। मंगलवार को मातमी माहौल के बीच कंचन की विदाई हुई।

मौसा के घर में होती कंचन की शादी की रस्में

मौसा के घर में होती कंचन की शादी की रस्में

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed