फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Mother-in-law and daughter-in-law die in Sonipat, family distressed

Lakhimpur Kheri News: सोनीपत में सास-बहू की मौत, परिजन बेहाल

Fri, 08 Dec 2023 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 Dec 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Mother-in-law and daughter-in-law die in Sonipat, family distressed
सविता
मोहम्मदी। परिवार के पालन-पोषण के लिए परिजनों के साथ काम करने सोनीपत-हरियाणा गईं सिसौरा निकुमपुर की सास-बहू की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना के बाद से साथ गए परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में मौजूद बेटा नीरज मां को याद कर बिलख रहा है। ढांढस बंधाने पर भी उसके आंसू थम नहीं रहे हैं। मृतक सास-बहू का शव शुक्रवार को गांव पहुंचेगा।
विज्ञापन

गांव सिसौरा निकुमपुर निवासी रामपाल के तीन पुत्र और दो पुत्रियां हैं। रामपाल, उनकी पत्नी मुनीषा देवी, बहू सविता, बेटा रजनीश व पुत्री सोनी दीपावली के बाद 22 नवंबर को हरियाणा के सोनीपत काम करने गए थे। घर पर रामपाल का छोटा लड़का नीरज अकेले रह रहा था। बुधवार की देर शाम सड़क पार करते समय कार ने मुनीषा, सविता और सोनी को टक्कर मार दी। हादसे में सास मुनीषा और बहू सविता की मौत हो गई।
विज्ञापन

सोनी का इलाज चल रहा है। नीरज ने बताया कि मां और भाभी की हादसे में मौत की जानकारी मिली है। बहन जख्मी है। सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। पास-पड़ोसी जमा हो गए। रोते-बिलखते नीरज को ढांढस बधाया। हादसे की सूचना मिलते ही शाहजहांपुर के थाना सिधौली के गांव मुड़िया पवार में रहने वाली नीरज की ममेरी बहन घर पहुंची है। बृहस्पतिवार को गांव में सन्नाटा पसरा था। पास-पड़ोसी मृतक के घर के बाहर बैठे थे। नीरज के पिता के पास नौ बीघा खेती है। उसी से परिवार का पालन पोषण हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीरज ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे के करीब पोस्टमार्टम के बाद मां और भाभी का शव घर वालों मिल जाएगा। परिजन रात में ही गांव के लिए निकलेंगे। शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।

सविता

सविता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed