फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Mother Brahmacharini and Chandraghanta were worshipped on the second day of Navratri

Lakhimpur Kheri News: नवरात्रि के दूसरे दिन पूजी गईं मां ब्रह्मचारिणी और चंद्रघंटा

Mon, 31 Mar 2025 10:04 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 10:04 PM IST
विज्ञापन
Mother Brahmacharini and Chandraghanta were worshipped on the second day of Navratri
नवरात्र के दूसरे दिन संकटा देवी मंदिर में पूजा करती युवतियों। संवाद
लखीमपुर खीरी। चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन मां भगवती के द्वितीय स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी और तृतीय स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा की गई। जिलेभर के देवी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहा। लोगों ने मंदिरों में माता के सजे दरबार में दर्शन और पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

संकटा देवी मंदिर में बड़ी संख्या में लंबी-लंबी कतारों में खड़े होकर श्रद्धालुओं ने पूजा की। इसके अलावा बंकटा देवी, शीतला देवी, भुइयां माता मंदिर पर भी लोगों की भीड़ रही।
विज्ञापन




सौभाग्य और संयम देती हैं ब्रह्मचारिणी माता

दूसरे स्वरूप की देवी ब्रह्मचारिणी माता सौभाग्य और संयम प्रदान करने वाली हैं। नवरात्रि में मां देवी को प्रसन्न करने के लिए पूरे विधि-विधान से पूजा की जाती है। महंत प्रमोद जी महाराज ने बताया कि मां देवी ब्रह्मचारिणी साक्षात ब्रह्म का स्वरूप हैं अर्थात तपस्या का मूर्तिमान रूप हैं। ब्रह्म का मतलब तपस्या होता है, वहीं चारिणी का मतलब आचरण करने वाली। इस तरह ब्रह्माचारिणी का अर्थ है- तप का आचरण करने वाली देवी। मां ब्रह्माचारिणी का रूप मन मोह लेने वाला है। उनके दाहिने हाथ में मंत्र जपने की माला और बाएं में कमंडल होता है। मान्यता है कि मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करने से सभी रुके हुए कार्य पूरे हो जाते हैं। इसके अलावा जीवन से हर तरह की परेशानियां भी खत्म होती हैं।

नवरात्र के दूसरे दिन संकटा देवी मंदिर में पूजा करती युवतियों। संवाद

नवरात्र के दूसरे दिन संकटा देवी मंदिर में पूजा करती युवतियों। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed