{"_id":"66999895cd20c7240f0b64c7","slug":"mother-and-daughter-sleeping-on-the-cot-were-bitten-by-a-snake-the-daughter-died-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-124986-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: चारपाई पर सो रहीं मां-बेटी को सांप ने डसा, चार साल की मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: चारपाई पर सो रहीं मां-बेटी को सांप ने डसा, चार साल की मासूम की मौत
Fri, 19 Jul 2024 10:36 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 10:36 AM IST
सार
लखीमपुर खीरी जनपद के गांव भगतपुर में मां-बेटी को सांप ने डस लिया। इससे मासूम बेटी की मौत हो गई, जबकि महिला का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
मासूम का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखीमपुर खीरी जिले में बाढ़ के बाद सर्पदंश की घटनाएं बढ़ गई हैं। संसारपुर चौकी क्षेत्र के गांव भगतपुर में बुधवार की रात चारपाई पर सो रही मां-बेटी को सांप ने डस लिया। इससे बेटी की मौत हो गई। मां का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
भगतपुर निवासी पूरनलाल की 28 वर्षीय पत्नी धनदेवी अपनी चार वर्षीय पुत्री शैलेंद्री के साथ चारपाई पर सो रही थी। रात में कोई जहरीला सांप चारपाई पर चढ़ गया। आंख खुलने पर उन्होंने सांप को हाथ से पकड़कर फेंकने की कोशिश की। इसी समय सांप ने पुत्री शैलेंद्री और धनदेवी के हाथ में डस लिया। धनदेवी के शोर मचाने पर परिजन एकत्र हो गए। दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला लाया गया।
विज्ञापन
हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल लखीमपुर रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में शैलेंद्री की मृत्यु हो गई, जबकि धनदेवी का उपचार चल रहा है। जहां उनकी हालत में सुधार है। बेटी की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन