फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Mother and daughter crushed to death by truck, nephew narrowly escaped

Lakhimpur Kheri News: आपदा से बचाव के लिए शुरू हुआ प्रशिक्षण

Mon, 06 Nov 2023 11:22 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Mother and daughter crushed to death by truck, nephew narrowly escaped
लखीमपुर खीरी। सोमवार को धर्मसभा इंटर कॉलेज में आपदा से बचाव के लिए जन जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें पंचायती राज विभाग के 350 प्रतिभागियों (ग्राम प्रधान एवं सेक्रेटरी) को आपदा से बचाव के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

इसमें कुशल मास्टर ट्रेनर्स ने आपदा प्रबंधन के तहत नाव दुर्घटना, बेमौसम भारी वर्षा, अग्निकांड, हवाई हमला, आंधी तूफान, अतिवृष्टि, सांप के काटने एवं भूकंप आदि आपदाओं से बचाव की जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर्स ने बताया कि दामिनी एप के माध्यम से बिजली गिरने से पहले जानकारी हासिल की जा सकती है और जनहानि को काफी हद तक रोका जा सकता है। प्रशिक्षण में एडीएम संजय कुमार सिंह ने प्रशिक्षण कक्ष में पहुंच कर प्रशिक्षुओं से जानकारी ली। प्रशिक्षण के उपरांत मास्टर ट्रेनरों ने ग्राम प्रधान एवं सचिव की 30 मिनट की परीक्षा भी ली। कार्यक्रम संयोजक एसडीएम रेनू मिश्रा ने प्रशिक्षण की आवश्यकता एवं प्रासंगिकता बताई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed