फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Most ATMs shutter down

अधिकतर एटीएम के शटर डाउन

Sun, 27 Nov 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Sun, 27 Nov 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
Most ATMs shutter down
atm - फोटो : amar ujala
रुपया निकालने के लिए पहुंचे ग्राहक हुए परेशान
विज्ञापन

नोट निकालने वालों को शहर से लेकर कसबों तक में काफी दिक्कत हुई। बैंकों की दो दिन की बंदी के कारण एटीएम खाली हो गए। अधिकतर एटीएम कैशलैस होने के कारण खाली नजर आए। लोगों को उम्मीद थी कि दो दिन तक बैंक बंद होने के कारण अधिकतर एटीएम में कैश भरवा दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
शहर में कचहरी रोड स्थित एचडीएफसी और इलाहाबाद बैंक, शाहपुरा कोठी चौराहा पर स्थित एक्सिस बैंक, जिला सहकारी बैंक,  नौरंगाबाद रोड स्थित स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा आदि के सभी एटीएम में शनिवार को ही कैश खत्म हो गया। कैश खत्म होने के बाद अधिकतर एटीएम के शटर डाउन कर दिए गए। इससे कैश निकालने वाले लोग मायूस होकर यहां से लौट गए।  
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। दो दिनों से बैंक बंद होने और एटीएम से रुपये न निकल पाने पर खाताधारक परेशान हुए। नगर में अधिकतर एटीएम के शटर डाउन होने से रुपया निकालने के लिए ग्राहकों को परेशान होना पड़ा। कैश की किल्लत से नगर में कुछ ही एटीएम चल रहे थे वे भी दो दिनों की बैंक बंदी में दगा दे गए। भारतीय स्टेट बैंक का एटीएम सुबह कुछ देर चलने के बाद बंद हो गया। मोहम्मदी रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, सदर चौराहे पर इलाहाबाद बैंक, लखीमपुर रोड पर एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, बैंक आफ बड़ौदा, बैंक आफ इंडिया आदि में रुपया निकालने आए ग्राहकों को मायूस होकर लौटना पड़ा। दोपहर बाद नगर में कोई भी एटीएम से रुपया न निकलने पर ग्रामीण क्षेत्रों से आए ग्राहक परेशान हुए। धन के अभाव में बाजारों में सन्नाटा रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed