{"_id":"680e759aae70398a5d078a13","slug":"mosque-being-built-illegally-on-government-land-demolished-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-144572-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: लखीमपुर खीरी में अवैध तरीके से बना जा रही मस्जिद पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर निर्माण कराने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: लखीमपुर खीरी में अवैध तरीके से बना जा रही मस्जिद पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर निर्माण कराने का आरोप
Mon, 28 Apr 2025 12:56 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 12:56 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी के संपूर्णानगर में नेपाल सीमा से सटे इलाके में सरकारी भूमि पर अवैध तरीके से मस्जिद का निर्माण कराया जा रहा था। शिकायत के बाद तहसील और पुलिस की टीम ने मस्जिद को ध्वस्त करा दिया।
विज्ञापन
बुलडोजर से हटवाया गया मलबा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखीमपुर खीरी के संपूर्णानगर में सरकारी भूमि पर अवैध रूप से बनाई जा रही मस्जिद को एडीएम के नेतृत्व में तहसील प्रशासन और पुलिस की टीम ने बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया है। रविवार को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। वहां से पूरी तरह से मलबे को हटा दिया गया है।
विज्ञापन
संपूर्णानगर थाना क्षेत्र के नेपाल सीमा से सटे कृष्णानगर में 2023 में सरकारी भूमि पर अवैध रूप से मस्जिद बनाने का काम कमेटी द्वारा कराया जा रहा था। किसी ग्रामीण ने इसकी शिकायत की थी। अधिकारियों के मुताबिक, सरकारी भूमि पर अवैध तरीके से मस्जिद का निर्माण कराया जा रहा था। इससे पूर्व 2023 में मस्जिद बनाने का काम शुरू हुआ था। उस समय शिकायत पर पहुंचे तहसील प्रशासन के अधिकारियों ने मस्जिद को रुकवा दिया था, लेकिन उसके बाद से कमेटी की तरफ से मस्जिद का निर्माण फिर से कराया जाने लगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- सीएम योगी का एलान: गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे विकसित किए जाएंगे औद्योगिक क्लस्टर, युवाओं को मिलेगा रोजगार
विज्ञापन
रविवार की शाम एडीएम संजय सिंह के नेतृत्व में पलिया उपजिलाधिकारी रत्नाकर मिश्रा, तहसीलदार आरती यादव, पुलिस क्षेत्राधिकार यादवेंद्र यादव व संपूर्णानगर थाना प्रभारी अंबर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर बुलडोजर मंगवाकर निर्माणाधीन मस्जिद को ध्वस्त करा दिया। मलबे को भी वहां से हटवा दिया।
उपजिलाधिकारी रत्नाकर मिश्रा ने बताया कि गवर्नमेंट ग्राउंड एक्ट की जमीन पर अवैध रूप से मस्जिद बनाई जा रही थी। सूचना पर तत्काल प्रभाव से निर्माण ढहा दिया गया। उधर, संपूर्णानगर के थाना प्रभारी अंबर सिंह ने बताया कि सरकारी भूमि पर अवैध रूप से मस्जिद का निर्माण हो रहा था, जिसे खाली कराने के लिए यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन