{"_id":"587a26c54f1c1b7940ba9eaf","slug":"more-value-on-kotedar-taking-charge-of-gttoli","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेदार पर अधिक मूल्य लेने, घटतोली का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटेदार पर अधिक मूल्य लेने, घटतोली का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो रजागंज।
Updated Sat, 14 Jan 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
demo
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन, एसडीएम से शिकायत
तहसील गोला क्षेत्र के गांव जलालपुर में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के कोटेदार की घटतोली से परेशान ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर एसडीएम गोला से शिकायत की।
जलालपुर के कार्डधारक अब्दुल वकील, जलालुद्दीन, सुधीर कुमार, इदरीश, नासिर अली, इमरान, अहसान, नसीम, रमेश, कृष्ण कुमार, आसमां, ललित, राजकुमार, असलम आदि ने एसडीएम को फोन कर कोटेदार द्वारा मूल्य से अधिक दाम पर खाद्यान्न देने और निर्धारित मात्रा से कम राशन सामग्री देने की शिकायत की। कार्डधारकों का कहना है कि सूचना के बाद भी कोई अधिकारी नही पहुंचा। जिससे कोटेदार के हौसले बुलंद हैं और हर महीने कार्डधारकों का उत्पीड़न करता है। एसडीएम गोला घनश्याम त्रिपाठी ने बताया कि मकर संक्रांति का अवकाश है, जिस कारण कोई नहीं पहुंचा। कोटेदार की शिकायत मिली है, जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।