फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   More than 80,000 cases have been settled in Lok Adalat

Lakhimpur Kheri News: 80 हजार से अधिक मामलों का लोक अदालत में निस्तारण

Sun, 13 Sep 2026 02:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 13 Sep 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
More than 80,000 cases have been settled in Lok Adalat
विज्ञापन


लखीमपुर खीरी। राष्ट्रीय लोक अदालत में 80 हजार से अधिक मामलों का निस्तारण किया गया। लोक अदालत जिला जज शिवकुमार सिंह के निर्देशन में आयोजित हुई।
विभिन्न अदालतों में मुकदमों का आपसी सुलह और जुर्म इकबाल के आधार पर निस्तारण हुआ। विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अंबरीश त्रिपाठी ने इसकी जानकारी दी। सीजेएम प्रमोद सिंह यादव की अदालत में सबसे ज्यादा 1495 मुकदमे निपटाए गए।
जिला जज शिवकुमार सिंह ने चार, एडीजे अशोक दुबे ने एक, एडीजे राजेश्वरी टोलिया ने चार, एडीजे मनोज सिंह ने एक, एडीजे रेनू सिंह ने 356, एडीजे अभिषेक श्रीवास्तव ने पांच, एडीजे वीरेंन्द्रनाथ पांडेय ने 12, एडीजे विष्णुदेव सिंह ने दो, एडीजे पूनम सिंह ने 11 और एडीजे भूलेराम ने एक मुकदमा निस्तारित किया।
विज्ञापन

सिविल जज सीनियर डिवीजन योगेश यादव ने उत्तराधिकार के तीन मामलों सहित 22 मुकदमे निपटाए। एसीजेएम रेनू यादव ने 539, एसीजेएम श्रुति वर्मा ने 547, एसीजेएम प्रदीप सिंह कुशवाहा ने 495, दीपांकर यादव ने 272, एसीजेएम किरन मिश्र ने 323, अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन मारूफ अंसारी ने 266 और अनामिका ने 73 मुकदमे निस्तारित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------

119 पारिवारिक मामलों में बनी बात
मामूली विवादों को लेकर लंबे समय से चल रहे पति-पत्नी के मामलों में संधिकर्ताओं ने सुलह कराई। प्रधान न्यायाधीश संजीव कुमार सिंह ने 38 और प्रथम अपर प्रधान न्यायाधीश राहुल आनंद ने 81 मामलों में सुलह कराई। इसके बाद दंपत्तियों को राजी-खुशी कचहरी से विदा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article