फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   More than 77 thousand cases were settled in Lok Adalat, compensation of 8.34 crores was given

Lakhimpur Kheri News: लोक अदालत में 77 हजार से अधिक वाद निपटे, 8.34 करोड़ का प्रतिकर दिलाया

Sat, 13 Sep 2025 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 13 Sep 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
More than 77 thousand cases were settled in Lok Adalat, compensation of 8.34 crores was given
लखीमपुर खीरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जिला जज सैय्यद माऊज बिन आसिम की अध्यक्षता में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। सिविल कोर्ट, तहसील कोर्ट, मोटर दुर्घटना प्राधिकरण व बैंकों की सक्रिय सहभागिता रही। अदालत में कुल 77 हजार से अधिक वादों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

मोटर दुर्घटना प्राधिकरण की प्रधान न्यायाधीश डॉ. कपिला राघव ने 155 मामलों में पीड़ितों को 8 करोड़ 34 लाख 39 हजार 542 रुपये का प्रतिकर दिलाया। जिला जज सैय्यद माऊज बिन आसिम ने स्वयं चार वाद निस्तारित किए, जबकि विभिन्न न्यायालयों के न्यायाधीशों ने दर्जनों मामलों में निपटारा किया। सीजेएम प्रमोद यादव ने सर्वाधिक 3550 से अधिक वाद निस्तारित किए। परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश भगवान दयाल भारती ने 76 तथा अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार राहुल आनंद ने 104 वादों का निस्तारण किया।
विज्ञापन

सिविल जज सीनियर डिवीजन योगेश यादव, किरन गोंड, रेनू यादव, प्रदीप कुशवाहा, किरन मिश्र और श्रुति वर्मा सहित कई न्यायाधीशों ने भी सैकड़ों वादों का निस्तारण किया। जिले की सभी तहसीलों में कुल 64 हजार राजस्व वादों का निपटारा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर नोडल अधिकारी अभिषेक श्रीवास्तव, सचिव वीरेंद्र नाथ पांडेय, इंडियन बैंक के मंडल प्रमुख कमलेश चंद्र त्रिपाठी, श्रीराम कम्पनी के रामजी श्रीवास्तव, श्याम कुमार मिश्रा सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed