फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   More than 4.50 lakh farmers get benefit from debt waiver

कर्ज माफी से 4.50 लाख से अधिक किसानों को मिलेगा फायदा

Tue, 04 Apr 2017 11:37 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Tue, 04 Apr 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

लघु और सीमांत किसानों में कर्ज माफी की घोषणा से खुशी
 प्रदेश सरकार की कर्ज माफी योजना से जिले के करीब 4.50 लाख लघु और सीमांत किसान लाभान्वित होंगे। ढाई एकड़ भूमि वाले किसान लघु और पांच एकड़ वाले सीमांत किसान की श्रेणी में आएंगे। 
जिले में विभिन्न बैंकों की कुल 328 बैंक शाखाएं संचालित हैं। लीड बैँक मैनेजर एके द्विवेदी के मुताबिक यह संख्या अनुमानित है। जिले में किसानों पर 41 अरब से ज्यादा का कर्ज बकाया है। इसमें 2.11 अरब का एनपीए भी शामिल है। सरकार का आदेश आने के बाद कर्ज माफी के लिए जरूरी प्रक्रियाएं शुरू की जाएंगी। 
विज्ञापन

जिले में इलाहाबाद  बैैंक ने 13 अरब एक करोड़ सात लाख 27 हजार रुपये कर्ज दे  रखा है। कुल  17 कामर्शियल बैंकों ने 23 अरब 70 करोड़ 68 लाख 73 हजार रुपये  ऋण दिया है।  इसी तरह 13 प्राइवेट बैंकों ने एक अरब 20 करोड़ 57 लाख 67  हजार, 81 सहकारी  बैंकों ने सात अरब 46 करोड़ 66 लाख 99 हजार, इलाहाबाद  यूपी ग्रामीण बैंक की  75 शाखाओं ने आठ अरब 68 करोड़ 23 लाख 81 हजार रुपये  ऋण बांटा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

खुश हुए किसान
1.
बांकेगंज क्षेत्र के कोठीपुर गांव निवासी किसान प्रमोद सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने छोटे किसानों का कर्जा माफ कर उनके जीवन को खुशियों से भर दिया है। अब वे इस बचे हुए पैसों से अपने परिवार की खुशियां खरीद सकेंगे। 
2.
बांकेपुर निवासी तारा सिंह का कहना है कि खेती किसानी के लिए लिया कर्ज कभी मौसम की बेरुखी तो कभी फसल का उचित मूल्य न मिल पाने के कारण अदा नहीं कर पाए। कर्ज माफी से सिर से बड़ा बोझ हट गया है। इसकी उन्हें खुशी है। 
3
अमीननगर के रामू कर्ज माफी की घोषणा से बेहद खुश हैं। उनका कहना है कि कर्ज माफी कर सरकार ने छोटे किसानों को नया जीवन दिया है। कड़ी मेहनत की कमाई का बड़ा हिस्सा कर्ज में ही निकल जाता था। इससे घर की जरूरतें पूरी नहीं हो पाती थीं।

4.
कलीमपुर के किसान अशोक कुमार का कहना है कि कर्ज से छुटकारा मिलने के बाद अब वह अपने परिवार की खुशियों पर ध्यान दे सकेगा। खेती किसानी के लिए और ऋण लेकर अपनी आय बढ़ाने का प्रयास करेंगे। भविष्य में समय से ऋण अदा कर देश के विकास में योगदान करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed