फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   More than 150 shops were sealed locks

150 से अधिक दुकानों के ताले सील किए 

Mon, 28 Mar 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो/  लखीमपुर खीरी।
ब्यूरो/  लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 28 Mar 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
More than 150 shops were sealed locks
jewellers - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 सराफा कमेटी ने बंदी सफल बनाने के लिए खुद की पहल 
शहर में सराफा दुकानों की पूर्णतया बंदी के लिए सराफा कमेटी ने संरक्षक मंडल की अध्यक्षता में संकटा देवी स्थित सराफा चौराहा पर बैठक की। इसमे सर्व सम्मति से दुकानों के ताले सील करने का निर्णय लिया। इसके तहत कमेटी के पदाधिकारियों ने दुकानदार की स्वेच्छा से करीब 150 से अधिक दुकानों के ताले सील कर दिए। साथ ही कमेटी की ओर से चेतावनी जारी की गई है कि अगर कोई सील तोड़कर व्यवसाय करता हुआ पाया गया तो उस पर कमेटी द्वारा अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। 
बता दें कि एक्साइज ड्यूटी और दो लाख की खरीद पर पेनकार्ड अनिवार्य करने के विरोध में दो मार्च से सराफा व्यवसायी देशव्यापी हड़ताल कर रहे हैं। लखीमपुर में भी हड़ताल जारी है, लेकिन कुछ दुकानें खुल रही हैं। सोमवार को सराफा कमेटी ने हड़ताल के समर्थन में दुकानें बंद करने का निर्णय लिया। साथ ही सराफा दुकानों के ताले दुकानदारों के हस्ताक्षर सहित उनकी स्वेच्छा से सील किए गए। इस दौरान बैठक में संरक्षक मंडल के आत्माशरण गुप्ता, प्रवीण प्रकाश बरनवाल, जगदीश पुरी, संतोष गुप्ता, उपाध्यक्ष गोपाल जी गुप्ता, आलोक रस्तोगी, मनोज सहगल, सुमित गुप्ता, दिनेश गुप्ता, सोहनलाल रस्तोगी, नरेंद्र मोहन गुप्ता, सुमित पुरी, अनुपम तिवारी, संजय गुप्ता, नीरज रस्तोगी समेत तमाम सराफा व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ में एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सराफा कारोबारियों ने नगर की सड़कों पर बैनर लेकर नारेेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। सराफ कमेटी अध्यक्ष रामचंद्र रस्तोगी ने कहा कि एक्साइज ड्यूटी वाले काले कानून को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राममोहन सोनी ने कहा कि केंद्र की गूंगी बहरी सरकार व्यापारी हित में नहीं है, बल्कि लुहावनी योजनाओं के दम पर जनता को छल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पर सुभाषचंद्र राजपूत, सहदेवलाल चड्ढा, महेंद्रपाल राजपूत, गोपालकृष्ण राजपूत, दिलीप रसतोगी, रामरक्षपाल राजपूत, दुर्गेश सोनी, अरुण बाबू, बलवंत सोनी, दिनेश राजपूत, पंकज गुप्ता, शिवकुमार सोनी, तेजपाल राठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed