{"_id":"ff7147026dc919518e7f9896e6ce3f78","slug":"more-important-to-be-nice-justice-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्यादा जरूरी अच्छा इंसान बनना: न्यायमूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्यादा जरूरी अच्छा इंसान बनना: न्यायमूर्ति
लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 26 Jan 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि हर किसी के लिए जरूरी है कि वह अच्छा इंसान बने, क्योंकि बिना अच्छा इंसानियत के समाज में अपना स्थान नहीं बनाया जा सकता है।
वह अधिवक्ता चैंबर्स कैंपस में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। समारोह की अध्यक्षता एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन जेपी उपाध्याय ने की। इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष संतोष मिश्र ने अधिवक्ताओं के साथ ही न्यायपालिका को भी आश्वस्त किया कि शीघ्र, सस्ता और निष्पक्ष न्याय के लिए वह सदैव सहयोग देते रहेंगे। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष बलस्टर सिंह चौहान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीकांत अवस्थी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अंशुमान माथुर, विनोद शर्मा, विवेक अवस्थी, श्रीकांत पांडे, मोहम्मद इजराइल के साथ ही पूर्व अध्यक्ष उमेश प्रताप सिंह चौहान, नरेश चंद्र वर्मा, अवधेश दुबे, राकेश मिश्र, योगेश सक्सेना, अवधेश सिंह, जेबी सिंह, राकेश वर्मा, गंगाराम, विमल सिन्हा, नंदलाल यादव सहित सैकड़ो वकील मौजूद रहे।