फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   moot

शीशम के पेड़ से लटकता मिला किशोरी का शव

Fri, 25 Oct 2019 02:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 02:54 AM IST
विज्ञापन
moot
धौराहरा। नैनापुर गांव में बृहस्पतिवार सुबह से गायब किशोरी का शव शाम को पांच बजे गांव से तीन किलोमीटर दूर भगहर झील के किनारे शीशम के पेड़ से लटकता मिला। गले में उसी के दुपट्टे का फंदा था। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन

किशोरी परवीन (17) नैनापुर गांव के रोज अली की बेटी थी। मां किस्मतुननिशा ने बताया कि परवीन पड़ोसी के घर यह बता कर गई थी कि वह थोड़ी देर में आ जाएगी। जब शाम तक नहीं आई तो उसका पता लगाने पड़ोसी के घर गए, लेकिन वह वहां नहीं मिली। फिर शाम को गांव वालों से पता चला कि परवीन का शव पेड़ से लटका मिला है। जब वह मौके पर पहुंची तो बात सही निकली। ग्रामीणों की सूचना पर इंस्पेक्टर हरिओम श्रीवास्तव और कफारा चौकी इंचार्ज लाल बहादुर मिश्रा भी सूचना पाकर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर का कहना है कि शुक्रवार को पोस्टमार्टम से ही मौत की सही वजह सामने आ सकेगी। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

परवीन का शव मिलने की सूचना पर पास पड़ोस के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंचे, मगर मौके पर केवल मां किस्मतुन निशा पहुंचीं। उन्होंने बताया कि परवीन के पिता काफी बीमार हैं, जो चलने फिरने से असमर्थ है, जबकि उसके भाई बाहर दिल्ली में काम करते हैं। इस कारण नहीं आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed