फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Mool Chand Mishra, Dr No

नहीं रहे डॉ मूलचंद मिश्र

Tue, 24 Jan 2017 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ।
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ। Updated Tue, 24 Jan 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
Mool Chand Mishra, Dr No
indira - फोटो : amar ujala
माने जाते थे राजनीति के पुरोधा, हंसमुख स्वभाव और समाज सेवा के लिए थे मशहूर
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी के करीबी रहे क्षेत्र में चिकित्सा, समाजसेवा के लिए प्रसिद्ध डॉक्टर मूलचंद मिश्र का बीमारी के चलते इलाज के दौरान निधन हो गया है। वह 84 वर्ष के थे। 
नगर के अलीगंज रोड निवासी डॉ. मूलचंद मिश्र कई महीनों पहले चोट लग जाने के कारण बिस्तर पर थे। 23 जनवरी की रात अचानक उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई तो उन्हें लखीमपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान 24 जनवरी की सुबह आठ बजे उनका निधन हो गया। स्वर्गीय मिश्र नगर पालिका परिषद के कई बार सदस्य और सपा के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रहे। उन्होंने वर्ष 1952 में समाजसेवा के साथ चिकित्सा कार्य शुरू किया था। वह अपने हंसमुख स्वभाव के कारण लोगों के चहेते थे। उन्हें राजनीतिक पुरोधा माना जाता था। उन्होंने वर्ष 1965 में राधास्वामी सत्संग आगरा से जुड़ कर दीक्षा प्राप्त की और आजीवन सत्संगी रहे। वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के करीबी थे। उनका माखनलाल मिश्र, रामभजन शर्मा, धर्मगज सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री बालगोविंद वर्मा से मित्रवत व्यवहार था। वह नगर के निकटवर्ती गांव जड़ौरा के मूल निवासी थे।
विज्ञापन

 निधन की सूचना मिलते ही उनके आवास पर विधायक विनय तिवारी, पूर्व विधायक अरविंद गिरि, बीटू पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल, वरुण अग्रवाल, अरविंद पांडे, अवधेश मिश्र आदि पहुंचे। मूलचंद अपने पीछे पुत्रवधू उमा मिश्रा, पौत्र डॉ समर्पित मिश्र, इंजीनियर सहर्ष मिश्र, पौत्री राधा को छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार नगर के मुक्तिधाम में किया गया। मुखाग्नि उनके बड़े पौत्र डॉ समर्पित मिश्र ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed